Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:19 AM IST

पहली ही फिल्म में बोल्ड सीन्स देने वाली मंदाकिनी कैसी दिखती हैं अब

राज कपूर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी आजकल कहां हैं, आप भी जानें।  
Updated:- 2022-02-28, 12:21 IST
image

'राम तेरी गंगा मैली' इस फिल्म को कौन नहीं जानता। इस एक फिल्म से रातों-रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ( Mandakini) को लोगों ने खूब पसंद किया था। 1985 से लेकर 1990 तक वह हमेशा ही चर्चाओं में रहीं। लेकिन अचानक ऐसा कुछ हुआ कि वो गुमनामी में चली गईं। मंदाकिनी ने जितनी जल्दी ऊंचाइयों को छुआ उतनी ही जल्दी नीचे भी आ गईं।

52 वर्षीय मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को मेरठ में एंग्लो-इंडियन परिवार में हुआ था। उनके पिता जोसफ एक ब्रिटिशियन और माता मुस्लिम थीं। मंदाकिनी का असली नाम यास्मिन जोसेफ है। फिल्मी करियर छोड़ने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी। इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी कहां हैं और क्या करती हैं आइए जानें -

16 साल की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म

mandakini movies  ram teri ganga maili

मंदाकिनी ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की तो वो महज 16 साल की थीं। अपने समय के एक बड़े निर्देशक 'राज कपूर' के साथ उनकी पहली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' आईं। इस फिल्म में मुख्य किरदार राज कपूर के बेटे राजीव कपूर और मंदाकिनी थे। फिल्म में राजीव कपूर से ज्यादा मंदाकिनी के चर्चे हुए। फिल्म में कई बोल्ड सींस के कारण मंदाकिनी उस समय खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म के गाने भी हिट रहे और देखते ही देखते मंदाकिनी स्टार बन गईं।

इसे जरूर पढ़ें-  बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद अलग ढंग से अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी

कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम

actress mandakini

मंदाकिनी ने  बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और उनकी फिल्में हिट भी रहीं। साल 1987 में 'डांस- डांस' फिल्म में 'मिथुन चक्रवर्ती' के साथ मंदाकिनी ने काम किया। 1988 में 'तेजाब' फिल्म में 'माधुरी दीक्षित' के साथ भी नजर आईं। 'गोविंदा' के साथ भी उनकी फिल्म 1987 में 'प्यार करके देखो' आई थी। सन् 1996 में मंदाकिनी की 'जोरदार' फिल्म आई यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस से दूरी बना ली। उन्होंने लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

 

इसे जरूर पढ़ें-  भाग्यश्री से लेकर रवीना तक, इन एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके सलमान खान अब भी दिखते हैं Young

कहां हैं मंदाकिनी और क्या कर रही हैं

actress mandakini life

फिल्मी करियर छोड़ने के बाद मंदाकिनी ने 1990 में डॉक्टर 'काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर' से शादी कर ली थी (रोचक है मंदाकिनी से जुड़ा ये क़िस्सा)। पहले डॉक्टर काग्युर मर्फी रेडियो में काम करते थे। लेकिन कुछ समय बाद बौद्ध भिक्षु बन गए। एक आश्रम में ही मंदाकिनी और डॉक्टर काग्युर की मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे भी हुए । उन्होंने बेटे का नाम रब्बील और बेटी का नाम इनाया रखा। शादी के बाद भी दोनों ने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। 

मंदाकिनी के बेटे की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। आज मंदाकिनी अपने पति और बेटी के साथ रहती हैं। अब मंदाकिनी तिब्बती योग भी सिखाती हैं साथ ही, अपने पति के साथ तिब्बतन हर्बल सेंटर भी चलाती हैं।

 

आशा करते हैं आज मंदाकिनी जहां भी हैं खुश रहें और स्वस्थ रहें। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं और इसे लाइक और शेयर करना ना भूले। ऐसे ही और लेखों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।