herzindagi

भाग्यश्री से लेकर रवीना तक, इन एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके सलमान खान अब भी दिखते हैं Young

कल रात मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता&nbsp; सलमान खान को स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके स्टाइल को देख फैंस काफी प्रभावित हुए। कुछ तो यहां तक कहना था कि माशाअल्लाह भाईजान अब भी जवां दिखते हैं।&nbsp; हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की कितनी फैन फॉलोइंग है और अगर उनके फैंस का यह मानना है तो सच ही होगा। वहीं अगर उनके साथ काम कर चुकी अभिनेत्रियों को देखें और अब सलमान को देखें तो कहा जा सकता है कि उन्होंने खुद को अच्छी-खासी तरह से मेंटेन किया है। सलमान के साथ काम कर चुकी कुछ ही अभिनेत्रियां अभी एक्टिव हैं, लेकिन उनमें से कुछ इंडस्ट्री से एकदम अलग हो चुकी हैं। आइए लीडिंग एक्ट्रेसेस के साथ सलमान खान पुरानी और नई इन तस्वीरों पर नजर डालें। <div>&nbsp;</div>

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 24 Feb 2022, 20:02 IST

सलमान खान और भाग्यश्री

Create Image :

दोनों की पहली फिल्म साल 1989 में सूरज बड़जात्या की 'मैंने प्यार किया' थी। इस फिल्म ने रोमांटिक गाने दिए और इंडस्ट्री को सलमान खान जैसा अभिनेता दिया। हालांकि अपनी पहली ही फिल्म के बाद भाग्यश्री ने घर बसाने का फैसला कर लिया था। एक लंबे अंतराल के बाद भाग्यश्री ने टीवी से कमबैक किया। भाग्यश्री अपने बेटे की फिल्म के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 15' के सेट पर आई थीं जहां सलमान और भाग्यश्री ने बरसों पुरानी यादों को ताजा किया।

 

सलमान खान और रवीना टंडन

Create Image :

क्या आपको पता है कि सलमान खान और रवीना टंडन काफी पुराने दोस्त हैं। रवीना टंडन को फिल्मों में आने के लिए सलमान ने ही सलाह दी। फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक जी.पी. सिप्पी रवीना को सलमान खान के अपोजिट एक फिल्म कास्ट करना चाहते थे। 1991 की इस फिल्म का नाम 'पत्थर के फूल' था, जिसमें सलमान खान और रवीना टंडन साथ थे। दोनों की दोस्ती आज भी कमाल की है।

 

सलमान खान और आयशा जुल्का

Create Image :

सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली आयशा जुल्का भी थीं। 1991 में फिल्म 'कुर्बान' में दोनों ने साथ काम किया था, जिसके बाद आयशा जुल्का को लोगों ने काफी पसंद किया गया। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। आयशा जुल्का और अक्षय कुमार की जोड़ी 90's की हिट जोड़ी हुआ करती थी। हालांकि एक समय बाद आयशा फिल्मों से दूर हो गईं। वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे उनके लीडिंग एक्टर आज एक स्थापित एक्टर्स हैं।

 

सलमान खान और रेवती

Create Image :

आपको 1991 की फिल्म 'लव' का सुपरहिट गाना 'साथिया तूने क्या किया...' तो याद ही होगा। 90s का यह एवरग्रीन सॉन्ग आज भी हर कोई गुनगुनाता है। उस फिल्म में सलमान के साथ रेवती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले रेवती साउथ की चर्चित अभिनेत्री थीं। फिल्म 'लव' में उनकी और सलमान की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया। कई सालों बाद उन्हें साल 2014 में फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया भट्ट की मां के किरदार में देखा गया था।

 

सलमान खान और आरती बहल

Create Image :

सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड अभिनेता मोहनीश बहल की पत्नी आरती भी एक्ट्रेस हैं। वह भी सलमान खान के साथ फिल्म 'साजन' में काम कर चुकी हैं। हालांकि उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं था। आरती उसके अलावा भी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्होंने जल्द ही फिल्मों को अलविदा कह दिया था। मोहनीश बहल से शादी करके घर बसा लिया था। हालांकि सलमान, मोहनीश, आरती अब भी अच्छे दोस्त हैं।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित

Create Image :

सलमान और माधुरी ने साल 1991 में फिल्म 'साजन' में साथ काम किया था। उस समय यह फिल्म और इसके गाने बहुत हिट हुए थे। उसके बाद दोनों की पेयरिंग को 1993 और 1994 में भी देखा गया। 1994 की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को आज भी याद किया जाता और उसके गाने और डायलॉग्स पर लोगों को परफॉर्म करते देखा जा सकता है। अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्री माधुरी ने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने 'आजा नचले' से कमबैक किया। सलमान और माधुरी को कई इवेंट्स में भी साथ देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : माधुरी को मिली थी 'हम आपके हैं कौन' के लिए सबसे ज्यादा सैलरी, देखें शूटिंग के समय की तस्वीरें

सलमान खान और करिश्मा कपूर

Create Image :

साल 1992 में फिल्म 'जागृति' आई थी, जिसमें सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर थीं। सलमान और करिश्मा के पेयर को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसके बाद दोनों की कई सारी फिल्में आईं। दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर रंग जमाती थी और हिट फिल्में दे जाती थी। करिश्मा कपूर अपने समय की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक थीं। हालांकि साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ घर बसा लिया था। 2016 में उनके ब्रेक के कुछ टाइम बाद करिश्मा ने कमबैक किया।

 

सलमान खान और रानी मुखर्जी

Create Image :

लेट 90s में दर्शकों ने रानी मुखर्जी और सलमान खान की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'हेलो ब्रदर' थी, जिसमें सलमान खान ने एक घोस्ट की भूमिका निभाई थी। उसके बाद सलमान और रानी ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। सलमान की इंडस्ट्री में जिन एक्ट्रेसेस से दोस्ती है, उनमें रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। रानी समय-समय पर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस' में  आ चुकी हैं, जहां दोनों की आपसी दोस्ती देखी गई है।

इसे भी पढ़ें : इस वजह से अधूरी रह गई थी रानी मुखर्जी-गोविंदा की लव स्‍टोरी

सलमान खान और प्रीति जिंटा

Create Image :

रानी मुखर्जी, संगीता बिजलानी, नगमा, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, प्रीति जिंटा, आदि उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी दोस्ती सलमान खान के साथ बहुत पुरानी और अच्छी है। समय-समय पर इन एक्ट्रेसेस को सलमान के साथ देखा जा चुका है। आपको बता दें कि 2000 में 'हर दिल जो प्यार करेगा' में सलमान, प्रीति और रानी मुखर्जी को फिल्माया गया था। इस फिल्म के बाद से ही तीनों की काफी अच्छी दोस्ती है। इस फिल्म के बाद तीनों ने साथ में एक और फिल्म में काम किया था। प्रीति जिंटा हालांकि लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, मगर वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और सलमान के साथ भी उन्हें काफी बार देखा जा चुका है।

 

सलमान के साथ जिन अभिनेत्रियों ने काम किया उनमें से कुछ उनकी बेहद अच्छी दोस्त बन गईं। कुछ घर बसाने में व्यस्त हो गईं, तो कुछ इंडस्ट्री से दूर हो गईं। मगर सलमान खान हर साल नई फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी खबरों के लिए विजिट करें हरजिंदगी के साथ।

 
Salman Khan and His Actresses Over the Years in Hindi | salman khan and his actresses over the years | Herzindagi