herzindagi
potted plant soil

Gardening Tips: जानिए गमले में लगे पौधों की मिट्टी कब और कैसे बदलना होता है सही

<strong>Tips For Plant Soil:</strong> पौधे की सही ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है कि उस पौधे की मिट्टी सही हो। अगर मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होगी तो गमले में लगे पौधे की ग्रोथ सही से नहीं होगी।&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-09-21, 13:30 IST

Soil In Potted Plant: पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी हर पौधे की सही ग्रोथ के लिए अहम होती है। यदि आपके पौधे ग्रो बैग अथवा गमले में लगे हुए हैं, तो वह गमले की मिट्टी से परस्पर पोषक तत्वों का उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से मिट्टी की गुणवत्ता कम होती जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कब पौधों की मिट्टी बदल सकती हैं और आपको मिट्टी को कैसे बदलना होता है। 

गमले की मिट्टी कब बदलें? 

when and how to replace potted plant soil

गमले में लगे पौधों की मिट्टी बदलने का सबसे सही समय फरवरी से मार्च का माना गया है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी मिट्टी बदलने की जरूरत नहीं होती है। कैक्टस, रबर और स्नेक प्लांट जो धीमी गति से ग्रो करते हैं। इन पौधों की मिट्टी कई सालों तक बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। आमतौर पर गमले में लगे पौधों की मिट्टी बदलने से पौधों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है बल्कि पौधे को मिट्टी की गुणवत्ता के कारण अधिक पोषक तत्व मिलते हैं। अगर पौधे में ग्रोथ आपको बहुत महीनों से न नजर आए तो आप पौधे की मिट्टी बदल सकती हैं। इसके लिए आप किसी ऐसी मिट्टी का चयन करें जो उपजाऊ हो। 

 इसे भी पढ़ें-50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

गमले की मिट्टी कैसे बदलें? 

गमले में लगे हुए पौधे की मिट्टी को बदलने के कई तरीके होते हैं। सबसे पहले आपको गमले से पौधे को निकालना होगा और फिर मिट्टी को ढीला करना होगा। यदि मिट्टी सूखी हुई हो तो उसमें पानी डालकर नम कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि गमले को नई पॉटिंग मिक्स के साथ आप मिक्स करके भी पौधा लगा सकती हैं। इसके अलावा आप फर्टिलाइजर डालकर भी मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ा सकती हैं। साथ ही आपको यह बी देखने चाहिए कि मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर हो और वजन में हल्की एवं अच्छी ड्रेनेज सिस्टम वाली होनी चाहिए।

 इसे भी पढ़ें-इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं पौधों के लिए कंपोस्ट

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो गमले में पौधों को सही पोषक तत्व मिलेंगे। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।