Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

सोते समय तकिया के नीचे रखें ये 5 चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

अगर आप घर में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं और आर्थिक स्थिति ठीक करना चाहती हैं तो आप सोते समय इन बातों का ध्यान रखें। 
Updated:- 2022-09-10, 14:21 IST
image

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी बातों का वर्णन किया गया है जिसका हमारे जीवन पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार ज्योतिष में यह बताया गया है कि जब कोई व्यक्ति सोता है तो उसकी ऊर्जा सबसे ज्यादा खर्च होती है।

सोते समय व्यक्ति का शरीर कई मानसिक और शारीरिक स्थितियों से गुजरता है और नए दिन की शुरुआत के लिए तैयार होता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी असरदार वस्तुओं का वर्णन किया गया है जिन्हें सोते समय तकिए के नीचे रखने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

ऐसा माना जाता है कि सिर के नीचे रखा जाने वाला तकिया आपको रातों-रात मालामाल बना सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें उन विशेष चीजों के बारे में जो सोते समय यदि तकिए के नीचे रखी जाएंगी तो धन की वर्षा होने लगेगी। 

मोर पंख 

place mor pankh under pillow

मोर पंख को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इसे घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह के आर्थिक लाभ होते हैं। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि आप सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रखते हैं तो जीवन में धन धान्य से जुडी सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

ऐसे में व्यक्ति का भाग्य हमेशा उसका साथ देता है। सुबह उठ कर आप तकिए के नीचे रखे मोर पंख के दर्शन जरूर करें इससे आपको लाभ होगा और आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर पर ‘मोर पंख’ रखने से होंगे 5 बड़े लाभ

तुलसी के पत्ते 

हिंदू धर्म में तुलसी के पत्तों को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है और इनका इस्तेमाल कई औषधियों के रूप में भी होता है। ज्योतिष की मानें तो अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे तुलसी के पत्ते रखते हैं तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आपका मन सभी कामों में लगता है।

सुबह उठ कर आप यदि ये तुलसी के पत्ते खा लेंगे तो नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा और धन में भी वृद्धि होगी। लेकिन कभी भी आपको सूर्यास्त के बाद तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।  

लहसुन की एक कली 

good luck remedies

धन लाभ के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। जितनी जल्दी पैसा हाथ में आता है उतनी ही जल्दी पैसा चला भी जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आप सोते समय यदि अपने तकिए के नीचे लहसुन की एक कली रखेंगी तो ये सौभाग्य का प्रतीक बन सकता है। ज्योतिष के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: करियर में ग्रोथ और धन लाभ के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें इन 7 चीजों का दान

 


1 रुपये का सिक्का 

सोते समय अपने तकिए के नीचे 1 का सिक्का रखने से आपको धन धान्य की असीम कृपा होगी। सोते समय अपने तकिए के नीचे 1 रुपये का सिक्का रखें और सुबह उठ कर वह सिक्का किसी गरीब को दें। सोते समय यह सिक्का रखने से धीरे-धीरे धन की समस्या ख़त्म हो जाती है और आपको जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

हल्दी की गांठ 

put these things inside pillow

हल्दी की गांठ ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह का कारक मानी जाती है। इसे भाग्य मान सम्मान धन वैभव दांपत्य जीवन का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमज़ोर हो तो सोते समय अपने तकिए के नीचे पीले कपड़े में हल्दी की गांठ (हल्दी के टोटके) बांध कर सोएं।

ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह शुभ फल देता है और आपके लिए नौकरी के योग बनाने के साथ धन धान्य में वृद्धि भी होती है।

 

यदि आप इन चीजों को सोते समय अपनी तकिया के नीचे रखेंगे तो आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।