Hindu Beliefs: मंदिर में क्या दान करना चाहिए?

Mandir Mein Kya Daan Karna Chahiye: हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व बताया गया है। इसी कारण से किसी भी शुभ या धार्मिक कार्य के बाद और बड़े पर्वों पर दान करने की बात कही जाती है।
वहीं, मंदिर में भी दान करना शुभ और पुण्यकर होता है लेकिन आप में से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि मंदिर में क्या दान करना चाहिए। लिहाजा आप में से बहुत से लोग पैसे ही दान में देते हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर मंदिर में दान करते समय कौन सी वस्तुएं दी जा सकती हैं और किन वस्तुओं को देने से बचना चाहिए। साथ ही, दान से जुड़े नियम क्या हैं।
- बहुत बार आपने ऐसा सुना होगा कि कई लोगों ने मंदिर में सोने, चांदी, जवाहरात दान में दिए। अगर आप सक्षम हैं तो ऐसा करना कोई गलत बात नहीं लेकिन भगवान के लिए सबसे पहले आपकी भक्ति है।
- ऐसे में आपको सबसे पहले मंदिर में जिस चीज का दान करना चाहिए वह है आपकी भक्ति। आप मंदिर (मंदिर जाने के लाभ) जाते हैं तो जितना हो सके उतना भगवान का ध्यान करें और भगवान का नाम जाप करें।
यह भी पढ़ें: Marriage Remedies: नहीं पता है गोत्र तो बिना दोष के ऐसे करें विवाह
- इससे भगवान प्रसन्न होंगे और आपके सभी दुखों को हर लेंगे। हालांकि अगर आप स्वर्ण के बराबर ही दान करना चाहते हैं तो आप अन्न का दान मंदिर में कर सकते हैं। यह स्वर्ण दान के समान ही है।
- मंदिर में होने वाले भंडारे या पंगत में आप अपनी ओर से अनाज या खाने की वस्तु का दान कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मंदिर के निर्माण या पुनर्निर्माण के लिए मिट्टी भी दान कर सकते हैं।
- हमारे शास्त्रों में मिट्टी को भी स्वर्ण समान माना गया है। इसके अलावा, अगर पैसे दान में देते हैं तो यह अच्छा है क्योंकि इससे मंदिर के कामों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।
- मगर पैसों के अलावा, आप सेवा दान कर सकते हैं। यानी कि अगर आप पैसे नहीं दे सकते या देना चाहते तो आप मंदिर में अपनी सेवा को दान में दे सकते हैं और मंदिर के किसी काम में हाथ बटा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tulsi At Home: घर में एक से ज्यादा लगा रहे हैं तुलसी तो बरतें ये सावधानी
- उदाहरण के तौर पर आप मंदिर की साफ-सफाई में मदद करा सकते हैं, मंदिर में कोई निर्माण चल रहा हो तो आप शारीरिक बल का दान (हिन्दू धर्म के गुप्त दान) कर सकते हैं। यह भी उत्तम और पुण्यकर दान माना गया है।
- आप मंदिर में विद्या का दान भी दे सकते हैं। मंदिर में बच्चों को पढ़ा सकते हैं या फिर मंदिर में धार्मिक किताबों का दान कर सकते हैं जिससे मंदिर के माध्यम से बच्चों को धर्म ग्रंथों की शिक्षा दी जा सके।
तो इन चीजों का मंदिर में दान करना माना जाता है बहुत शुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।