Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

Laundry Tips: भारी वूलन चादर धोने में अब नहीं लगेगी मेहनत, अपनाएं ये जादुई टिप्स

वूलन कपड़े ठंड से बेहतर बचाव करते हैं और शरीर को लंबे समय तक गर्म रखते हैं। खासकर रात के समय, जब ठंड ज्यादा महसूस होती है, तब ऊनी चादर और रजाई के बिना नींद आना मुश्किल हो जाता है।
Updated:- 2026-01-19, 17:36 IST
how to clean woolen chadar easily at home

सर्दियों में लोग अब चादर भी वूलन वाला ही बेड पर डालते हैं। तकिए के कवर से लेकर रजाई पर चढ़ा कवर भी वूलन का ही होता है। हालांकि, आप आराम और सर्दी से बचने के लिए वूलन चादर का इस्तेमाल तो कर लेती हैं, लेकिन इसे धोना उतना ही भारी लगता है। ज्यादातर लोग यही सोचकर उलझन में रहते हैं कि ऊनी चादर को कैसे साफ किया जाए। कुछ लोगों को इसके खराब होने की चिंता रहती है, तो वहीं पानी में डालते ही यह इतनी ज्यादा भारी हो जाती है कि इसे धोना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी वूलन चादर धोने में आलस करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वूलन चादर धोने के कुछ आसान तरीके विस्तार से बताएंगे।

वूलन चादर धोने के आसान तरीके

  • इसके लिए आपको सबसे पहले वूलन चादर की धूल अच्छी तरह से झाड़ लेना है।
  • धोने से पहले चादर को बालकनी या बाहर झाड़ लेंगी, तो मिट्टी चादर में नहीं जमी रहेगी।
  • जमी हुई धूल निकल जाएगी और धोते समय गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।
  • चादर धोते समय ध्यान रखें कि हमेशा हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
  • इससे गंदगी उतरने में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • बहुत ज्यादा गर्म पानी से वूलन चादर सिकुड़ जाती है।
  • ठंडा पानी ऊन के रेशों के लिए अच्छा तरीका होता है, लेकिन यह सफाई के लिए अच्छा नहीं होता।
  • धोने के बाद आप चादर को तुरंत न टागें, इसे आप थोड़ी देर के लिए बाथरूम में ही टंगे रहने देंगी, तो सारा पानी निकल जाएगा, इससे उठाने में दिक्कत नहीं होगी।

how to clean woolen chadar easily at homes

इसे भी पढ़ें- Woolen Clothes: ऊनी कपड़े धोते समय न करें ये गलती, जा सकती है स्वेटर-शॉल की गर्माहट

धोते समय ध्यान रखें

  • आप चादर धोने के लिए डिटर्जेंट नहीं, शैम्पू या वूलन वॉश यूज करें। इससे चादर खराब नहीं होगी।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा तेज डिटर्जेंट वूलन खराब कर देता है।
  • चादर को ब्रश से रगड़ें नहीं, हल्के हाथ से रगड़ते हुए धोएं।
  • चादर को पानी में डालकर हल्के हाथ से धोएंगी, तो इसका ऊन खराब नहीं होगा।
  • ज्यादा मसलने या रगड़ने से ऊन की परत खराब हो जाती है।
  • चादर को 10-15 मिनट से ज्यादा न भिगोएं।
  • ज्यादा देर भिगोने से रंग छूट सकता है और खराब हो सकता है।
  • हल्की गंदगी के लिए 10 मिनट काफी हैं।
  • वॉशिंग मशीन में धो रही हैं, तो Spin कम रखें या जल्दी बंद कर दें।
  • इस तरह आप वूलन की चादर का ख्याल रख सकती हैं। 
  • यह गंदे कपड़ों को धोने का आसान तरीका है।

how to clean woolen chadar easily at homes

इसे भी पढ़ें: वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।