कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फर्जी ई-चालान का मैसेज? असली और नकली SMS की पहचान करने के ये हैं आसान तरीके

आजकल हम अपनी पर्सनल लाइफ स्टाइल में इतने खो गए हैं कि मोबाइल पर आने वाले हर नोटिफिकेशन को क्लिक कर देते हैं। इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। हाल ही में फेक ई-चालान का मामला भारी उछाल में है। ठग आपको एक ऐसा मैसेज भेजते हैं, जिसे देखकर आप डर जाते हैं कि आपका भारी भरकम चालान कट गया है और इसी डेट में आप अपनी जमा पूंजी खो बैठते हैं। ऐसे में फर्जी मैसेज के खेल के बारे में पता होना जरूरी है और कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाए, अभी जानेंगे। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फर्जी मैसेज कैसे आप लोगों का नुकसान कर रहा है। पढ़ते हैं आगे...
क्या होता है यह ई-चालान फ्रॉड?
बता दें कि सबसे पहले आपके पास एक एसएमएस आता है जो हूबहू ट्रैफिक पुलिस टैस्ट मैसेज जैसा होता है। उसमें लिखा होता है कि आपके वाहन ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है और आपको 500 या 5000 का जुर्माना भरना होगा। मैसेज के अंत में एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करके भुगतान करना होता है, जैसे ही आप उस पर एक बार क्लिक करते हैं और अपनी बैंक डिटेल्स भरते हैं। साथ में आप पिन डालते हैं तो वैसे ही सिर्फ पांच सौ नहीं बल्कि 50000 से 5 लाख और फिर 50 लाख भी कट सकते हैं।

यानी आपके बैंक में जितने पैसे जमा है वे सब अपने बैंक में ले सकते हैं। इससे अलग कभी-कभी इस लिंक में आपसे एक एप इंस्टॉल करने के लिए भी कहता है या कोई वायरस अपने आप इंस्टॉल हो जाता है जो आपके बैंक को खाली कर देता है।
असली नकली एसएमएस की पहचान कैसे करें?
- सबसे बड़ी पहचान है सरकार की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर खत्म होती है ना कि किसी अन्य किसी अन्य यूआरएल पर खत्म होती हैं।
इसे भी पढ़ें - Digital Assets क्या है? कैसे हुई इसकी दुनिया में सुरक्षित और शानदार शुरुआत
- असली चालान मैसेज में आपका वाहन नंबर, नंबर के आखिरी चार अंक और चेसिस नंबर (इंजन के ऊपर हर गाड़ी का अलग होता है।) की जानकारी होती है। फर्जी मैसेज सामान्य होते हैं उनमें ऐसी जानकारी नहीं होती।

- असली भुगतान का तरीका कभी भी व्हाट्सएप या टेलीग्राम नहीं हो सकता या आपको कभी भी यूपीआई करने के लिए नहीं कहेगा। आपसे हमेशा वेबसाइट के माध्यम से ही भुगतान करने के लिए कहेगा।
इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम, UPI का नया अपडेट बताएगा कि पैसा किसे जा रहा है; जानें यहां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।