Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

क्या आपकी सहमति के बिना किसी ने की है आपकी फोटो पोस्ट? घबराएं नहीं बस जान लें ये अधिकार

अगर आपकी फोटो को किसी ने बिना सहमति शेयर कर दिया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे इससे जुड़े हुए कानूनों के बारे में बताएंगे। 
Updated:- 2022-12-20, 14:56 IST
image

कुछ लोग महिलाओं की फोटो को उनकी सहमति के बिना पोस्ट कर देते हैं और महिलाओं को पता भी नहीं होता कि उनकी तस्वीर कहीं इस्तेमाल की जा रही है। बाद में जब उन्हें इसके बारे में जानकारी मिलती है तो वह यह नहीं समझ पाती हैं की उन्हें क्या करना चाहिए और किस प्रकार से अपराधी को सजा दिलवाएं।

भारत में कई प्रकार के कानून हैं जिनकी मदद से आप इस अपराध से निपट सकती हैं। इससे जुड़े हुए कुछ कानून भी हैं जिनके बारे में कलेक्ट्रेट परिसर लखनऊ में ए वन चेम्बर के क्रिमिनल एडवोकेट शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने हमें बताया है। तो चलिए जानते हैं इन कानूनों के बारे में। 

जानें आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के बारे में 

her zindagi expert lawyer

क्रिमिनल एडवोकेट शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार आईटी अधिनियम की धारा 67 में किसी अश्लील फोटो को अगर शेयर किया जाता है तो आईटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाता है।

अगर कोई पहली बार आपकी फोटो को सोशल मीडिया या अन्य वेबसाइट पर शेयर कर देता है तो पांच साल तक की जेल और/या दस लाख रुपये तक जुर्माना उसे देना पड़ता है।(दफ्तर से लेकर घर तक, इन कानूनों की मदद से आप उठा सकती हैं गलत के खिलाफ आवाज) वहीं अगर दूसरी बार वह फिर से यह गलती करता है तो सात साल की जेल भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ेंः इन 9 कारणों से आसानी से मिल सकता है भारत में तलाक

जानें क्या है धारा 66 ए 

indian laws to protect privacy

आपको बता दें कि किसी के खिलाफ दुर्भावना से अफवाह फैलाना या फिर बदनाम करना और सांप्रदायिकता फैलाने के मामले में आईटी कानून 2009 की धारा 66 ए के तहत तीन साल तक की जेल या जुर्माने का प्रावधान होता है।

अगर आपके साथ ऐसा दुर्व्यवहार होता है तो आप पुलिस कंप्लेंट कर सकती हैं। इसके साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर अगर कोई व्यक्ति किसी को आपकी अश्लील फोटो वाले मैसेज भेजता है तो ये भी साइबर क्राइम में आता है। 

अगर कोई आपकी न्यूड फोटो से पोर्नोग्राफी करता है तो उस पर आईटी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67 (ए), आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506, 354 सी और 509 लग सकती हैं। आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी में सिर्फ फोटो नहीं बल्कि वीडियो, टेक्स्ट, ऑडियो भी आती है।

कई लोग महिलाओं के अश्लील वीडियो या एमएमएस बना लेते हैं। इस कानून से महिलाओं को अपराध से निपटने में सहायता होती है। 

इसे जरूर पढ़ें- पार्टनर से तलाक लेने से पहले इन बातों पर करें जरा गौर

इन सभी धाराओं की मदद से आप अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवा सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit-freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।