क्या आपका बेटा हमउम्र बच्चों से कतराता है और बड़ों के बीच बैठता है? ऐसे बदलें यह आदत

जब बच्चा हमउम्रों के बजाय बड़ों के साथ रहना पसंद करता है, तो यह उसके सोशल डेलवपमेंट प्रभावित होता है। इस आदत को सुधारने के लिए धैर्य से काम लें।
Updated:- 2026-06-29, 16:43 IST
image

पेरेंट्स इस बात से परेशान हो जाते हैं कि उनका बच्चा अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने या बात करने के बजाय बड़ों के साथ बैठना ज्यादा पसंद करता है। जब भी घर में कोई मेहमान आता है या बातचीत होती है, तो वह बच्चों के खेल छोड़कर बड़ों की चर्चा का हिस्सा बन जाता है। शुरुआत में यह एक आम बात लगती है, लेकिन लंबे समय में यह उसके सामाजिक विकास को प्रभावित कर सकती है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए उनका अपने हमउम्र दोस्तों के साथ घुलना-मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे ऐसा क्यों करते हैं और इस आदत को कैसे सुधारा जाए? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

बच्चे ऐसा क्यों करते हैं?

जो बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा समझदार या मैच्योर होते हैं, उन्हें अपने हमउम्र बच्चों के साथ की गई बातें बचकानी और बोरिंग लगने लगती हैं। इसके अलावा, इकलौते बच्चों को बड़ों से ज्यादा ध्यान और तारीफ मिलती है। 

1 - 2026-06-29T161427.651

कुछ बच्चे स्वभाव से शर्मीले होते हैं, जिसके कारण वे दोस्तों के बीच होने वाली खींचतान या रिजेक्शन से डरते हैं और बड़ों के बीच खुद को ज्यादा सेफ महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें - मेरी बेटी खुद को सांवला मानती है और अपनी तुलना दूसरों से करती है, क्या करूं?

इस स्थिति से कैसे निपटें?

  • बच्चे पर दबाव बनाने या उसे डांटने के बजाय धैर्य से काम लें। सबसे पहले बच्चे को धीरे-धीरे दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने के मौके दें।
  • आप घर पर छोटी-छोटी प्ले-डेट्स रख सकते हैं, जहां केवल 1-2 बच्चे ही आएं, ताकि आपका बच्चा आराम से मिल सके।
  • उसे ऐसी एक्टिविटीज या स्पोर्ट्स क्लास में डालें जहां टीम वर्क की जरूरत होती है। जब वह दूसरे बच्चों के साथ थोड़ा भी समय बिताए तो उसकी सराहना करें।

2 - 2026-06-29T161421.273

एक्सपर्ट की राय

जब घर में बड़े आपस में बातचीत कर रहे हों, तो बच्चे को प्यार से टोकें। उससे कहें कि यह बड़ों की बातचीत है, आप अपने खिलौनों के साथ खेलें या अपनी ड्राइंग पूरी करें। माता-पिता को खुद भी बच्चे के साथ दोस्त बनकर खेलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - बच्चे की जुबान पर चढ़ गई है 'तू-तू' वाली भाषा? बिना गुस्सा किए इस तरह सिखाएं उन्हें बातचीत का सही सलीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।