Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

मेरी बेटी खुद को सांवला मानती है और अपनी तुलना दूसरों से करती है, क्या करूं?

लड़कियां सांवले रंग के कारण हीन भावना का शिकार क्यों होती हैं? डॉ. चांदनी तुगनैत की सलाह है कि माता-पिता कैसे अपनी बेटियों को आत्मविश्वास और आंतरिक सुंदरता का महत्व समझाकर इस स्थिति से निपटें।
Updated:- 2026-06-11, 16:17 IST
image

आज के दौर में ब्राइटनेस को ही खूबसूरती मान लिया जाता है। ऐसे में यदि लड़की अपनी रंगत को लेकर हीन भावना का शिकार हो रही है और दूसरों से खुद की तुलना कर रही है, तो एक पेरेंट होने के नाते सोचना लाजमी है। अक्सर बच्चे बाहर की दुनिया की चकाचौंद और मीडिया के प्रभाव में बहुत जल्दी आ जाते हैं। हमें यह समझने की जरूरत है कि सांवला रंग कोई कमी नहीं, बल्कि एक नेचुरल रंग है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लड़कियां रंगत को लेकर कमतर क्यों महसूस करती हैं और इस स्थिति में कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

लड़कियां रंगत को लेकर क्यों कम महसूस करती हैं?

इंस्टाग्राम रील्स, फिल्टर और एड्स लगातार यह दिखाते हैं कि केवल गोरा रंग ही सबसे अच्छा होता है।

1 - 2026-06-11T153549.946

अक्सर अनजाने में ही सही, रिश्तेदार या पड़ोसी बच्चों के रंग पर टोक देते हैं, जैसे धूप में नहीं खेलो, काली हो जाओगी। ये बातें उनके मन पर असर डाल सकती हैं।

दोस्तों के बीच लुक्स और कॉम्प्लेक्शन को लेकर होने वाली बातें भी लड़कियों को अपने कलर को असहज कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें - बच्चे की जुबान पर चढ़ गई है 'तू-तू' वाली भाषा? बिना गुस्सा किए इस तरह सिखाएं उन्हें बातचीत का सही सलीका

बच्चों के साथ इस स्थिति में कैसे निपटें?

उसे बताएं कि अट्रैक्शन चेहरे के रंग में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, दिमाग और अच्छे व्यवहार में होता है।

उसे बताएं कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली फोटो असल जीवन से कोसों दूर होती हैं। वे केवल लाइट्स, मेकअप और फिल्टर से बनती हैं।

2 - 2026-06-11T153547.477

उसे उन सांवली लड़कियों के बारे में बताएं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में नाम कमाया है, जैसे मशहूर मॉडल, लीडर्स या एक्ट्रेसेस। इससे उसका नजरिया बदलेगा।

इसे भी पढ़ें - रिश्तों में अनबन की वजह कहीं अलग 'लव लैंग्वेज' तो नहीं? ऐसे समझें एक-दूसरे का प्यार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।