Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

बच्चे की जुबान पर चढ़ गई है 'तू-तू' वाली भाषा? बिना गुस्सा किए इस तरह सिखाएं उन्हें बातचीत का सही सलीका

बच्चों को 'तू-तू' वाली भाषा से 'आप' बोलना सिखाने के लिए माता-पिता को शांति और समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्हें तुरंत प्यार से टोकें, घर में सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और सही बोलने पर बच्चे की तारीफ करें, ताकि वे आत्मविश्वास से सीख सकें।
Updated:- 2026-06-09, 18:31 IST
image

 छोटे बच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं, वे अपने आसपास जो कुछ भी सुनते या देखते हैं, उसे बहुत जल्दी अपना लेते हैं। कई बार माता-पिता तब सोच में पड़ जाते हैं जब उनका प्यारा बच्चा अचानक बातचीत में 'आप' की जगह 'तू या तू-तड़ाक' वाली भाषा का इस्तेमाल करने लगता है। हालांकि, इसे बच्चे की बदतमीजी मानकर तुरंत गुस्सा करने या डांटने के बजाय बेहद शांति और समझदारी से संभालने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि बच्चे इस भाषा को क्यों अपनाते हैं और बिना किसी मानसिक दबाव के उन्हें बातचीत का सही और संस्कारी सलीका कैसे सिखाया जाए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे आखिर क्यों इस्तेमाल करने लगते हैं ऐसी भाषा और बिना गुस्सा किए बच्चे को कैसे संभालें और सिखाएं? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बच्चे आखिर क्यों इस्तेमाल करने लगते हैं ऐसी भाषा?

ज्यादातर मामलों में बच्चे जानबूझकर किसी का अपमान करने के लिए 'तू-तू' शब्द का प्रयोग नहीं करते। दरअसल, उनका दिमाग एक रिकॉर्डर की तरह काम करता है। 

1 - 2026-06-09T161705.161

जब वे स्कूल में अपने दोस्तों को आपस में इस तरह बात करते सुनते हैं, या टीवी के किरदारों को ऐसी भाषा बोलते देखते हैं, तो वे इसे बहुत कूल और सामान्य मान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें - बच्चों का स्कूल बैग हो गया है हद से ज्यादा गंदा? ब्रश से रगड़ने की बजाय अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स

बिना गुस्सा किए बच्चे को कैसे संभालें और सिखाएं?

  • बच्चे को उसी समय प्यार से रोकें और कहें, "बेटा, हम 'तू' नहीं, 'आप' कहकर बात करते हैं।"
  • बच्चे के सामने घर के सभी सदस्य एक-दूसरे को पूरा सम्मान दें और हमेशा 'आप' शब्द का ही प्रयोग करें। जब बच्चा आपको लगातार सम्मानजनक भाषा बोलते देखेगा, तो वह खुद अपनी गलती सुधार लेगा।
  • जब भी बच्चा किसी से बहुत तमीज और 'आप' कहकर बात करे, तो उसकी तारीफ सबके सामने जरूर करें। इससे उसका हौसला बढ़ेगा।

2 - 2026-06-09T161701.875

नोट - गलत भाषा को लेकर बच्चे को कोई बड़ी सजा न दें। बच्चों को गलतियों से सीखने का मौका मिलना चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स मजबूत हो सकें।

इसे भी पढ़ें - क्या आपका बच्चा भी रील्स देखने में गंवा रहा है घंटों का समय? एक्सपर्ट से जानें कैसे छुड़ाएं यह आदत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।