क्या मेरी तरह आपके पति भी हर काम को कल पर टाल देते है? जानें एक्सपर्ट की राय

सुनों ना... यह काम मैं पक्का कल कर दूंगा! क्या आप भी हर दूसरे दिन यह डायलॉग सुनते हैं? अगर हां, तो बता दें कि ज्यादातर पत्नियां इस बात से परेशान रहती हैं कि उनके पति घर के छोटे-बड़े कामों को लगातार आगे टालते रहते हैं। शुरुआत में यह बात मामूली लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह मैरिड लाइफ में स्ट्रेस और चिड़चिड़ाहट पैदा करती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति हर काम कल पर क्यों टालते हैं और इस स्थिति से कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पति हर काम कल पर क्यों टालते हैं?
कई बार पुरुषों को कोई काम बहुत मुश्किल लगता है। जब उन्हें समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें, तो वे उसे टालना बेहतर समझते हैं।

कुछ लोग इस डर से भी काम शुरू नहीं करते कि कहीं वह काम खराब न हो जाए या पार्टनर को पसंद न आए।
ऑफिस के काम का स्ट्रेस और दिमागी थकान के कारण वे घर के कामों के लिए ऊर्जा नहीं जुटा पाते और 'कल' का सहारा लेते हैं।
इस आदत से निपटने के तरीके
अगर आपको कोई काम जल्दी चाहिए, तो उनके पीछे बार-बार न पड़ें बल्कि उन्हें बताएं कि वह काम कितना ज्यादा जरूरी है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें - सिंगल मॉम को पता होनी चाहिए ये 3 Scheme, क्या आप भी जानती हैं?
उन्हें एक साथ पूरी अलमारी साफ करने को न कहें। उनसे कहें, आज सिर्फ इस एक शेल्फ साफ करें, बाकी बाद में करेंगे। छोटा टास्क पूरा करना आसान होता है।

बार-बार आदेश देने के बजाय प्यार से याद दिलाएं। जब भी वह कोई काम समय पर करें, तो उनके काम की सराहना जरूर करें।
यह तुम्हारा काम है, कहने के बजाय कहें, चलो, आज शाम को मिलकर ये पेंडिंग काम निपटा लेते हैं, फिर साथ में चाय पिएंगे।
इसे भी पढ़ें - मेरी बेटी खुद को सांवला मानती है और अपनी तुलना दूसरों से करती है, क्या करूं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।