Tue Sep 22, 2026 | Updated 09:15 PM IST

सिंगल मॉम को पता होनी चाहिए ये 3 Scheme, क्या आप भी जानती हैं?

भारत में सिंगल मदर्स को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी चुनौतियों को कम करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। ये योजनाएं वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य और बच्चों की परवरिश में मदद करती हैं।
Updated:- 2026-06-11, 16:50 IST
image

अकेले अपने दम पर अपनी बच्ची की परवरिश करना और घर की पूरी जिम्मेदारी संभालना किसी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। खासतौर पर भारत में सिंगल मदर्स को न केवल सामाजिक बल्कि आर्थिक रूप से भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं की इन्हीं परिस्थितियों को आसान बनाने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई स्कीम चला रही हैं। यदि आप भी एक सिंगल मदर हैं, तो आपको इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिंगल मदर्स के लिए कौन-सी स्कीम्स बेहतर हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (National Social Assistance Programme - NSAP)

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। यह सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 

2 - 2026-06-11T161804.002

बता दें कि इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाली माताओं और महिलाओं को हर महीने एक तय पेंशन दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने खर्चों को पूरा कर सकें और जीवन जी सकें।

इसे भी पढ़ें - PM गरीब कल्याण अन्न योजना में लिखवाने जा रही हैं अपना नाम? जानें नए राशन नियम से फायदा होगा या नुकसान

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana - PMMVY)

यदि आप एक सिंगल मदर हैं और हाल ही में मां बनी हैं, तो यह योजना आपके और आपके नवजात शिशु के स्वास्थ्य और पोषण के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। 

1 - 2026-06-11T161801.430

जी हां, इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सीधे उनके बैंक खाते में राशि दी जाती है। यह राशि अलग-अलग किश्तों में मिलती है ताकि गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद काम छूटने की स्थिति में महिला को खाना और दवाइयों की कमी न हो।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (Indira Gandhi National Widow Pension Scheme - IGNWPS)

हसबैंड के असमय चले जाने के बाद जो महिलाएं अकेली रह जाती हैं और जिन पर बच्चों की जिम्मेदारी होती है, उनके लिए यह योजना एक बड़ा सहारा बनती है। इस स्कीम के तहत 40 वर्ष से अधिक आयु की बीपीएल श्रेणी की विधवा महिलाओं को महीने की पेंशन दी जाती है। यह नियमित आर्थिक मदद सिंगल मदर्स को दूसरों पर निर्भर होने से बचाती है और परेशान के समय में बच्चों की परवरिश के लिए एक सेफ्टी भी देती है।

इसे भी पढ़ें - लखपति बिटिया योजना: अब बेटी के जन्म पर दिल्ली सरकार देगी 11,000 रुपए का उपहार, जानें इस Scheme के बारे में सबकुछ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।