गूगल मैप बताएगा हाईवे टोल टैक्स पर कितना लगेगा पैसा, जानिए कैसे

जब भी हम और आप अपनी गाड़ी से किसी अन्य शहरों की बॉर्डर क्रॉस करते हैं तो हमें टोल टैक्स देना होता है। जैसे कोई दिल्ली से उत्तर प्रदेश में जाता है तो वो हाईवे पर टोल टैक्स देने के बाद ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसी तरह एक राज्य से अन्य किसी राज्य में जाने के लिए हमें टोल टैक्स देना होता है।
लेकिन कई बार टोल टैक्स के बारे में सही जानकारी नहीं होने के चलते अधिक पैसे भी मांग लेते हैं। कई लोगों को यह भी मालूम नहीं रहता है कि टोल टैक्स पर कितना पैसा लगेगा। ऐसे में अब गूगल मैप आपको बताएगा कि किस टोल टैक्स पर कितना पैसा लगेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पॉपुलर नेविगेशन ऐप

गूगल अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर एक नहीं बल्कि कई फीचर्स लेकर लाते रहता है। कुछ दिन पहले ही गूगल मैप स्पीड लिमिट फीचर्स लेकर आया था। इस फीचर्स के माध्यम से रोड एक्सीडेंट से काफी हद तक बचा जा सकता है।
गूगल अब अपने यूजर्स के लिए हाईवे टोल टैक्स फीचर्स लेकर आया है। इस फीचर्स के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से मालूम कर सकता है किस नेशनल हाईवे पर कितना पैसा लगेगा। इससे आप घर बैठे-बैठे मालूम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Google पर किए गए ये सर्च आपको पहुंचा सकते हैं जेल
गूगल मैप नेविगेशन ऑन करें

गूगल मैप में नेविगेशन शुरू करने से पहले आपको अपने डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करना होगा। जब आप डेस्टिनेशन सेलेक्ट कर लेंगे तो रास्ते में जो भी टोल पॉइंट होगा उसके बारे में और टैक्स के बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी।
इस फीचर्स के तहत गूगल लोकल अधिकारी या अथॉरिटी से जानकारी इस्तेमाल करेगा और गूगल मैप में उसे अपलोड करेगा। जैसे ही आप मोबाइल में नेविगेशन ऑन करेंगे आपको टोल टैक्स की कीमत दिख जाएगी।
इसे भी पढ़ें: टेलीग्राम ऐप के इन सीक्रेट फीचर के बारे में कितना जानते हैं आप?
फीचर्स में क्या है खास?

ये फीचर्स उन लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद है जो टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना चाहते हैं और टोल टैक्स फ्री रोड़ से होकर जाना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप के ऊपरी दाएं कोने में थ्री डॉट पर टैप 'टोल फ्री' ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
इस फीचर्स को एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल फ़ोन, दोनों पर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि गूगल ने इस फीचर्स को अभी रोल आउट नहीं किया है। पर जैसे ही करेगा आप इस फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocs,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।