घर में कैसा हो फोटो फ्रेम्स का कलेक्शन, जानें यहां

जरा सोचिए अगर कैमरा नहीं होता तो जिंदगी भला कैसी होती ,जो यादें हम तस्वीरों के माध्यम से बार-बार ताजा करते हैं उन्हें एक बार बिताने के बाद हम भूल जाते । यादें जो हम कैमरे में कैद कर लेते हैं और उन्हें तस्वीरों के रूप में किसी भी जगह पर लगा देते हैं उन यादों को यादें ही रहने देते । इसीलिए तो कैमरा हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया । क्या कभी आपने सोचा है कि कैमरे के साथ तस्वीरें भी हमारे जीवन का एक हिस्सा है उन तस्वीरों से सजा हुआ फोटो फ्रेम घर के किस कोने में लगाना चाहिए जिससे घर और घर में रहने वाले लोगों के बीच में प्यार का एहसास बना रहे और रिश्तो में प्रगाढ़ता आए। इन तस्वीरों को देखकर हमें उन पालम पलों की याद आए जो हम पहले बिता चुके हैं ।घर में तस्वीरें किस तरह से और किस जगह पर लगानी चाहिेए जिससे घर भी अच्छा लगे और हमारी यादें भी बीच-बीच में ताजा होती रहें। आइए जानें -
बेडरूम में कैसा हो फोटो फ्रेम
जब आप बात अपने बेडरूम की कर रहे हैं तो बेडरूम में ऐसा फोटो फ्रेम होगा जिसमें आप कपल का फोटो लगा सकते हैं अपनी पुरानी यादों की फोटो को अपने बेडरूम में सजाएं जिससे आपके बेडरूम की शोभा तो बढ़ेगी साथ में आपसी संबंध भी अच्छे होंगे। रिश्तो में आ गई दूरी को कम करने का इससे अच्छा तरीका भला क्या हो सकता है कि बेडरूम में अपने और पार्टनर के साथ फोटो लगाएं।
फैमिली फोटो की भी है अपनी एक जगह
घर में बड़े बुजुर्गों के साथ एक फैमिली फोटो का होना बहुत ही जरूरी है और इस फोटो से सजा हुआ फोटो फ्रेम अगर घर के ड्राइंग रूम में या हॉल में लगाया जाए तो बात ही बन जाए। घर के हाल में फैमिली फोटो का एक कोलाज लगाएं जिसमें बड़े बुजुर्गों की फोटो भी शामिल होनी चाहिए इससे रिश्तो के बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
इसे जरूर पढ़ें- बिजी लाइफ में अपने रिश्ते के लिए समय निकालने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
शादी का कोलाज भी है जरूरी
शादी हर एक व्यक्ति के जीवन का एक खूबसूरत एहसास होता है इसलिए शादी की फोटो फ्रेम कराके अपने बेडरूम में या फिर हॉल में जरूर लगाएं। आप इसमें से किसी अच्छे फोटो को बड़े साइज में फ्रेम भी करा सकते हैं और जब भी आपकी पार्टनर के साथ लड़ाई हो आप इस फोटो को ध्यान से देखें और अपने अच्छे पलों को याद करें। जी हां, यह वही है जिसे ईश्वर ने आपके लिए बनाया है और आपको उसके लिए।
ट्रैवल डायरी
जब आप कभी अपनी फैमिली या फिर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने गए हों उस समय की फोटो भी घर में लगानी बहुत जरूरी है। यह फोटो देखकर आपको उन खुशनुमा पलों का एहसास हो जाएगा जो आपने फैमिली और पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर बिताए हैं।
मोबाइल पिक्स का भी हो कलेक्शन
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारा सबसे बड़ा साथी होता है हमारा मोबाइल। इसलिए मोबाइल से खींची हुई फोटो का भी एक अलग कलेक्शन होना चाहिए ताकि आपका जब भी मन करे इसमें से कोई चुनिंदा फोटो उठाकर इसे हार्ड कॉपी में बदलवा कर फोटो फ्रेम में लगा सकते हैं।
बच्चों की फोटो से भरा हुआ फ्रेम
बच्चा जब पहली बार चला होगा जब उसने किलकारियां भरी होंगी,उसके बर्थडे का फोटो या फिर उसके स्कूल जाने का फोटो। कुछ ऐसे ही फोटो का कलेक्शन करके एक फोटो फ्रेम बनाएं और इसे बच्चों के स्टडी रूम में लगा सकते हैं या फिर आप इसे हॉल में भी लगा सकते हैं आप जब भी इस फोटो फ्रेम को देखेंगे यकीन मानिए आपका चेहरा खुशी से खिल उठेगा।
इसे जरूर पढ़ें- घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद
पालतू एनिमल भी होना चाहिए फोटो फ्रेम का हिस्सा
जब घर के सभी सदस्यों की फोटो फ्रेम में गई है तो भला आप अपने प्यारे डॉगी को कैसे भूल सकते हैं। वह भी तो हमारी फैमिली का ही एक हिस्सा है उसका फोटो भला फ्रेम में क्यों न सजाएं।
अगर आपके पास भी कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जो अभी भी फ्रेम में लगने का इंतजार कर रही हैं, तो देर किस बात की आज ही उन्हें फ्रेम करवाएं और घर के किसी खास हिस्से में सजाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।