Sat Sep 19, 2026 | Updated 09:43 PM IST

Earth Day 2025: इस साल किस थीम पर मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस? जानिए पहली बार कब और क्यों सेलिब्रेट किया गया यह दिन

Earth Day 2025 Theme: 22 अप्रैल को 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस साल यह दिन 'आवर पावर, आवर अर्थ' की थीम पर मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि पृथ्वी दिवस पहली बार कब और क्यों सेलिब्रेट किया गया था।
Updated:- 2025-04-21, 14:44 IST
image

पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए देश-दुनिया में अर्थ डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रख कैसे पृथ्वी का कैसे ख्याल रखा जा सकता है, इसके बारे में समझाया जाता है। साथ ही कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें। हालांकि यह किसी एक पीढ़ी या कुछ का ही कार्य नहीं बल्कि यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह आने वाली जनरेशन के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी को बरकरार रखें। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण को सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से किस प्रकार से लड़ सकते हैं या उसका हल निकाल सकते हैं। साथ ही इसके अलावा लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचने का तरीका, जनसंख्या वृद्धि को कंट्रोल करना, वनों की कटाई और प्रदूषण  बचाव के तरीके बताना, जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना, वनों की कटाई को रोकना, प्रदूषण को कम करने वाली चीजों का चयन करना इत्यादि चीजों के बारे बताया और समझाया जाता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस साल पृथ्वी दिवस किस थीम पर मनाया जा रहा है। साथ ही जानें कि पहली बार कब मनाया गया था यह दिवस।

किस थीम पर मनाया जा रहा पृथ्वी दिवस 2025?

Importance of Earth Day

इस साल पृथ्वी दिवस साल 2025 में पृथ्वी दिवस "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" थीम के साथ मनाया जाएगा। यह थीम रिन्यूबल एनर्जी की ओर ग्लोबल बदलाव लाने और क्लाइमेट चेंज से मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देती है। इस वर्ष का मुख्य लक्ष्य 2030 तक वैश्विक स्तर पर स्वच्छ बिजली उत्पादन को तीन गुना करना है। इस थीम के अंतर्गत न केवल रिन्यूबल एनर्जी और पर्यावरण के लिए बेस्ट ऑप्शन है, बल्कि यह एक ह्यूमन रिवॉल्यूशन भी ला सकती है, जिससे सभी के लिए कम लागत वाली और लगभग असीमित ऊर्जा का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। रिन्यूबल एनर्जी में इन्वेस्ट करने से वायु प्रदूषण कम होगा, गंभीर बीमारियों का खतरा घटेगा और अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें- World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स 

पहली बार कब मनाया गया था पृथ्वी दिवस?

Importance And History of Earth Day

पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए यह दिन साल 1970 में पहली बार मनाया गया था। बता दें कि साल 1960 के दशक के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में वायु और जल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था। इसके कारण केमिकल कंपोस्ट से निपटने, तेल रिसाव और वन्यजीवों को नुकसान होना आम बात थी। इन दिक्कतों को देखते हुए अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ ठोस कदम उठाएं।इसके बाद सीनेटर नेल्सन ने विश्वविद्यालयों में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरणा ली और नेशनल लेवल पर पर्यावरण शिक्षण आयोजित करने के बारे में लोगों के सामने विचार रखा।

साल 22 अप्रैल, 1970 को पूरे देश में कॉलेज परिसरों, स्कूलों और समुदायों में रैलियां, विरोध प्रदर्शन और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने प्रदूषित कारखानों, बिजली यंत्र और कीटनाशकों के उपयोग के खिलाफ आवाज उठाई।

बता दें कि पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत करने का श्रेय अमेरिकी राजनेता और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर जेलार्ड नेल्सन को जाता है। इसके बाद एक्टिविस्ट डेनिस हायस भी जेलार्ड के साथ इस आंदोलन में जुड़ गए। साल 1990 में पृथ्वी दिवस पर 141 राष्ट्रों के 20 करोड़ लोगों ने इस दिन को मनाया था

इसे भी पढ़ें- Earth Day 2023 Wishes & Quotes in Hindi: पृथ्वी दिवस पर इन मैसेज और स्लोगन के जरिए प्रियजनों को दीजिए बधाई 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik, Herzindagi

 

FAQ
साल 2025 में अर्थ डे किस थीम पर मनाया जाएगा।
साल 2025 में अर्थ डे 'आवर पावर, आवर अर्थ' की थीम पर मनाया जाएगा।
पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का कारण पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।