Pookie Meaning in Hindi: क्या आपको पता है पूकी शब्द का असली मतलब? जानें ऐसे ही 5 रोमांटिक शब्द और उनका मीनिंग

Gen Z Slang: जेन जी द्वारा यूज किए जाने वाले ऐसे कई शब्द होते हैं जिनको लेकर लगता है कि भला ये बला क्या है, लेकिन अगर आप इन्हें समझने पर आ जाएं, तो इसका बहुत अच्छा मतलब निकलता है। 
image
image

आए दिन जेन Z को लेकर तरह-तरह की बातें होती ही रहती हैं। ये वो लोग हैं जो अपनी जगह खुद बना रहे हैं और ओवर प्रेशराइज कॉरपोरेट वर्ल्ड को धीरे-धीरे बदलने की कोशिश कर रहे हैं। जितनी अलग इनकी लाइफ है, उतनी ही अलग इनकी भाषा भी है। हर जनरेशन के साथ भाषा में थोड़े बहुत बदलाव होना स्वाभाविक है, लेकिन जेन-Z के टाइम में जो बदलाव हुए हैं, वो समझने में मिलेनियल्स को थोड़ी बहुत दिक्कत तो हो ही रही है। आप किसी साधारण से शब्द को ही ले लें, उसका मतलब और इस्तेमाल समझने में ही कई बार पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही एक शब्द है पूकी (Pookie) जिसे इंस्टाग्राम से लेकर हाई क्लास और ट्रेंडी कैफेज तक बोला जा रहा है। पर इसका मतलब क्या है?

अगर मैं आपसे बोलूं कि आप पूकी हैं, तो आप इससे क्या समझेंगे? चलिए एक हिंट भी देती हूं, ये शब्द प्यार को दर्शाने के लिए यूज किया जाता है। अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें जेन Z स्लैंग समझने में दिक्कत होती है, तो चलिए आपको कुछ शब्दों का मतलब समझा देते हैं।

क्या डिक्शनरी में है पूकी (Pookie) शब्द?

जी नहीं, डिक्शनरी में ऐसा कोई भी शब्द अभी तक नहीं जोड़ा गया है। किसी भी स्लैंग को भाषा में शामिल करने का सबसे सही तरीका होता है उसे डिक्शनरी में एड करना। पिछले कई सालों में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ऐसे कई शब्दों को स्लैंग से हटाकर भाषा का हिस्सा बना लिया है और उसका मतलब भी समझाया है, लेकिन अभी तक इसमें पूकी शब्द एड नहीं हुआ है।

pookie meaning and its origin

इसे जरूर पढ़ें- क्या है बूमर्स, मिलेनियल, जेन Z और जेन X, जानें सभी जनरेशन के बारे में

क्या है Pookie का असली मतलब

Pookie या फिर Pookiie शब्द दरअसल एक स्लैंग है जिसका कोई शाब्दिक अर्थ नहीं है। इसे आप स्वीटहार्ट या फिर डार्लिंग शब्द से जोड़कर देख सकती हैं। अगर आप किसी को क्यूट, लवली, बहुत प्यारा, अनमोल जैसा कुछ कहना चाहती हैं, तो आप इन शब्दों की जगह पूकी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब ऐसे देखा जाए तो साधारण भाषा में कोई बहुत प्यारा लग रहा हो या किसी पर बहुत प्यार आ रहा हो, तो वह पूकी हो जाता है।

अगर आपको पूकी शब्द के बारे में जानकर अच्छा लगा, तो ऐसे ही कुछ और शब्द देख लीजिए-

DTR (Define the Relationship) :

ये असल में एक एब्रिवेशन है। इसे जेन-Z स्लैंग में तब यूज किया जाता है जब दो लोग ये समझ नहीं पाते कि वो रिलेशनशिप में हैं या नहीं। दो लोग अपनी रिलेशनशिप को डिफाइन करना यानी ऑफिशियल करना चाहते हैं और एक दूसरे के लिए कमिटमेंट देना चाहते हैं, तब इस एब्रिवेशन का इस्तेमाल किया जाता है।

gen z slangs

रिज़ (Rizz):

आपके अंदर बहुत रिज़ है... इसका मतलब क्या होगा? रिज़ शब्द भी एक स्लैंग है जिसका आर्थिक कोई मतलब नहीं। इसे जेन Z स्लैंग में प्रतिभा, टैलेंट या किसी तरह के आकर्षण को समझाने के लिए यूज किया जाता है। अगर आप किसी से इम्प्रेस हो रही हैं, तो आप इस शब्द का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सोल टाई (Soul Tie):

नहीं ये कोई पहनने की टाई नहीं है। यहां टाई से मतलब जुड़ाव से है। अगर आप किसी से आत्मिक जुड़ाव महसूस कर रही हैं, अगर आप किसी पर इमोनशली भरोसा करती हैं, तो ये सोल यानी आत्मा और टाई यानी जुड़ाव है। तो आपके लिए सोल टाई वो इंसान होगा जो आपके भावनात्मक रूप से सबसे ज्यादा करीब है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या है Career Catfishing...आजकल इस ट्रेंड से Gen Z तोड़ रहे हैं HR का दिल

शिप (Ship):

नहीं यहां पर जहाज की बात नहीं हो रही। ये रिलेशनशिप वाला शिप है, लेकिन जेन Z स्लैंग में इसे आम बना दिया गया है। टू शिप (to ship) का इस्तेमाल तब होता है जब आप दो लोगों की रोमांटिक रिलेशनशिप को सपोर्ट करती हैं। यानी आप चाहती हैं कि दो लोग एक साथ किसी रिलेशनशिप में आएं।

कफिंग (Cuffing):

यह भी एक रिलेशनशिप टर्म है जिसे अधिकतर सर्दियों के महीनों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इसे कई बार कफिंग सीजन भी कहा जाता है। ये टर्म उन लोगों के लिए है जो सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इसे कुछ मामलों में फिजिकल रिलेशनशिप से जोड़कर भी देखा जा सकता है।

तो कैसा लगा आपको जेन Z टर्म्स को जानकर? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP