यदि आप भी मेट्रो सिटी में रहते हैं, तो आपको रोजाना ऑफिस जाने, मॉल घूमने और हाउसिंग सोसायटियों में आने जाने के लिए लिफ्ट का सहारा तो लेना ही पड़ता होगा। बड़े-बड़े शहरों में बनी ऊंची बिल्डिंग में बिना लिफ्ट के आवागमन बहुत मुश्किल होता है। लिफ्ट में हमें जिस भी फ्लोर पर जाना होता है उसके लिए लिफ्ट के अंदर कई सारे बटन बने होते हैं। जिनको हमें दबाना होता है और हम उस मंजिल पर पहुंच जाते हैं। इन बटन पर फ्लोर के नंबर्स के अलावा और भी कई बटन और बिंदु होते हैं। क्या आपने कभी उनपर ध्यान दिया है ? अगर नहीं तो अब कभी जब लिफ्ट में जाएं तो देखिएगा वहां हर बटन पर आपको कुछ उभरे हुए छोटे-छोटे बिंदु नजर आएंगे। आपने कभी सोचा है या आप जानते हैं आखिर इन बिंदुओं का मतलब क्या होता है।
यदि आपको इसका जवाब नहीं पता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इन बिंदुओं का उद्देश्य बताने जा रहे हैं। अक्सर लोग इन उभरे डॉट्स को डिजाइन समझ बैठते हैं, लेकिन हकीकत में इनको बनाने के एक खास अर्थ होता है। जिसको हम लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आज भी बहुत लोग इनके बारे में नहीं जानते हैं। यदि आप भी इन्हीं में से एक है, तो आज चलिए जान लेते हैं लिफ्ट में बने इन उभरे बिंदुओं का मतलब।
हमारे समाज में बहुत से असहाय लोग हैं। जिनकी सुविधा के लिए हर जगह पर कुछ चिन्ह, निशान आदि बनाए जाते हैं। ताकि उनको समझने में आसानी हो सके। इनमें से एक वर्ग दृष्टि बाधित लोगों का है। आपको जानकारी के लिए बता दें ये छोटे-छोटे उभरे बिंदु इन्ही नेत्रहीन लोगों की सहजता के लिए बनाए जाते हैं। दरअसल ये छोटे बिंदु ब्रेल लिपि (Braille) में लिखे होता हैं। ताकि किसी भी दृष्टि बाधित व्यक्ति को लिफ्ट में अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी न हो। नेत्रहीन लोगों को ब्रेल लिपि पढ़ाई जाती है। यह उभरे हुए बिंदुओं एक कोड होते हैं। जिनको हाथों से महसूस करके नेत्रहीन लोग समझते हैं।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: लिफ्ट में फंसने पर परेशानी से बचने के लिए करें ये 7 काम
ब्रेल लिपि समाज में दृष्टिबाधित लोगों के लिए ही बनाई जाती है। इनके स्कूलों में इसी का अभ्यास कराया जाता है। इसमें अक्षर, शब्द, संख्याएं और विराम चिन्ह सब शामिल होते हैं। लुई ब्रेल ने 1824 में इस लिपि का आविष्कार किया था। इसमें अक्षरों को छह उभरे हुए डॉट्स के पैटर्न से बनाया जाता है। ब्रेल लिपि को लिखने के लिए किसी उपकरण या कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
अब आप जब भी कभी लिफ्ट में जाएं तो एक बार इन बिन्दुओं पर जरूर ध्यान दीजिएगा। अगर आपके ग्रुप में किसी दोस्त या फैमिली मेंबर को नहीं जानकारी हो तो आप एक बार जरूर उन्हें बता दीजिएगा।
ये भी पढ़ें: Elevator Etiquette: लिफ्ट यूज करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।