सपने में पूजा का दीया जलते या बुझते हुए देखने का क्या है मतलब, मिलते हैं ये शुभ-अशुभ संकेत

Seeing Diya In Dream Meaning: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसे सपने होते हैं जिनके जीवन में कुछ शुभ -अशुभ संकेत होते हैं। 
Updated:- 2022-08-17, 19:02 IST
image

सपने में हम कई ऐसी चीजें देखते हैं जिनका हमारे जीवन से कोई न कोई संबंध जरूर होता है। कई सपने आपके भावी जीवन के लिए शुभ होते हैं, वहीं कुछ ऐसे सपने होते हैं जो जीवन के लिए कुछ अशुभ संकेत देते हैं।

दरअसल सपने कई बार हमारी सोच के अनुसार आते हैं और कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता है, लेकिन फिर भी ये सपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

ऐसे ही कुछ सपनों में से एक है पूजा के दीए को जलते या बुझते हुए देखना। दरअसल ऐसा सपना आने वाले जीवन के लिए कुछ शुभ और अशुभ फल लेकर आता है जिससे आपका भविष्य प्रभावित हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें सपने में पूजा का दीया देखने का क्या मतलब होता है और ये आपके जीवन के लिए क्या संकेत देता है। 

सपने में पूजा का दीया जलाते हुए देखना 

meaning of diya in dream

दीया जलाने का सपना बताता है कि आपके जीवन में प्यार और सच्चाई से नई चीजें बनाने का समय आ गया है। इस तरह का सपना आपके जीवन के लिए शुभ संकेत देता है। ऐसे सपने का यह मतलब है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। यदि आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो जल्द ही वो पूरी होने के संकेत हैं और यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। दीया जलाने का सपना यह इशारा करता है कि आपको जल्दी ही किसी दोस्त से मदद मिलेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: देवी जी के लिए दीपक जलाते वक्‍त रखें इन वास्‍तु टिप्‍स का ध्‍यान

सपने में बुझा हुआ दीया देखने का मतलब 

seeing off deeya in dream meaning

स्वप्नफल के अनुसार यदि आप सपने में बुझा हुआ दीया देखते हैं तो यह आपके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने वाले हैं। सपने में बुझा हुआ दीपक देखना आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का संकेत है। इस तरह का सपना आपके जीवन में धन हानि की ओर भी इशारा करता है। ज्योतिष की मानें तो बुझा हुआ दीया देखना आपकी इच्छाशक्ति की कमी, मान सम्मान की हानि, शारीरिक समस्याओं और असफलता का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा कोई भी सपना आता है तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। 

सपने में दीया बुझाने का मतलब 

यदि आप सपने में कभी फूंककर पूजा का दीया बुझाते हुए देखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या होने के संकेत मिल रहे। ऐसा भी हो सकता है कि किसी करीबी को किसी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़े। ऐसा सपना आने पर आपको सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा सपना किसी करीबी की मृत्यु का संकेत भी देता है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में छोटे बच्चे को हंसते या रोते हुए देखना देता है कुछ ख़ास संकेत 

सपने में कई दीये जलते हुए देखना 

meaning of seeing diya in dream

यदि आप सपने में कई दीये एक साथ जलते हुए देखते हैं तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको जीवन में सफलता मिलने वाली है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बल्कि ऐसा सपना यह बताता है कि आपको मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। इस तरह का कोई भी सपना आपके जीवन के लिए शुभ फल देता है। 

 

सपने में पूजा का दीया देखना आपके जीवन के लिए शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। लेकिन किसी भी सपने के दुष्परिणामों को जानकर परेशां होने की बजाय आपको जीवन में सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and shutterstock.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।