वर्ष 2022 में 3 बार 2 अंक का आना एक चर्चा का विषय बन चुका है। अलग -अलग शाश्त्रों में इस 2 के जोड़ से आये 6 अंक को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।
अंकशास्त्र में 6 नंबर को रिलेशनशिप से जोड़ कर देखा जाता है। यह शुक्र का नंबर है। इस वर्ष हर अंक पर 6 नंबर का प्रभाव पड़ेगा मगर केवल संबंधों पर ही नहीं बल्कि सेहत और करियर के लिहाज से भी 6 अंक प्रभावशाली रहेगा।
इस विषय पर हमने एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की। शेफाली कहती हैं, 'रिश्तों के लिए वर्ष हर लिहाज से अच्छा रहेगा मगर सेहत और करियर पर 6 नंबर का प्रभाव अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है।'
इसे जरूर पढ़ें: 6 नंबर आपके जीवन को इस वर्ष कैसे प्रभावित करेगा, एक्सपर्ट से जानें
भाग्यांक-1
नंबर 1 का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य एक ऐसा ग्रह है, जो सभी ग्रहों को ऊर्जा देता है। इस अंक पर अंक 6 का प्रभाव कुछ इस प्रकार पड़ेगा।
करियर- करियर में ग्रोथ मिलेगी और अप्रैल से जून तक का महीना आपके लिए थोड़ा सा संघर्ष भर रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा।
हेल्थ - यदि पहले से आपको कोई सेहत संबंधित दिक्कत है, तो उसे नजरअंदाज न करें। आपको हल्की-फुल्की सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
रिलेशनशिप- रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथी के साथ विचार न मिलने पर मन-मुटाव हो सकता है। कुंवारों की शादी इस वर्ष भी नहीं हो पाएगी।
उपाय- सूर्य मंत्र का जाप नियमित करें।
भाग्यांक-2
अंक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। 2 अंक वाले जातक बहुत अधिक क्रिएटिव होते हैं। यह वर्ष सेहत, रिलेशनशिप और करियर के हिसाब से 2 अंक वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा-
करियर- इस वर्ष करियर के लिहाज से सर्तक रहने की जरूरत है। मेहनत करने पर फल अवश्य मिलेगा। ऐसा हो सकता है कि काम आप करें, मगर उसका क्रेडिट कोई और ले जाए। इसलिए थोड़ा स्मार्टली वर्क करें।
हेल्थ - इस वर्ष हो सकता है कि कुछ बातों को लेकर आपको बहुत स्ट्रेस हो। मगर ऐसा केवल वर्ष के मध्य के 2 महीनों यानि जून-जुलाई में ही होगा।
रिलेशनशिप- शादीशुदा हैं तो अपनी शादी को बोरिंग होने से बचाने के लिए कुछ क्रिएटिव करें। आप अपने बेडरूम की सजावट कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंध में हैं, तो इस वर्ष साथी को कमिटमेंट देना पड़ सकता है।
उपाय- स्ट्रेस को दूर करने के लिए गहरे रंग के कपड़े न पहनें।
भाग्यांक-3
3 मूलांक वालों के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इस अंक के जातकों को सभी का अटेंशन चाहिए होता है। इन्हें मांगना पसंद नहीं होता है बल्कि खुद किसी को भी मदद देने के लिए तैयार रहते हैं। इस अंक वालों पर 6 अंक का प्रभाव कुछ इस तरह पड़ेगा।
करियर- क्रिएटिव लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। वर्कप्लेस में कई जिम्मेदारियां आएंगी मगर आपको तय करना है कि कौन सा काम आपके लिए जरूरी है और किसका आपको फायदा मिलेगा।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से इस वर्ष थोड़ा सर्तक रहने की जरूरत है। सीजनल बुखार के साथ ही आपको गैस की समस्या भी हो सकती है। पुरानी बीमारियों को भी नजरअंदाज न करें। टाइम पर चेकअप कराते रहें।
रिलेशनशिप- रिलेशनशिप के लिहाज से यह वर्ष बहुत ही अच्छा होगा। हो सकता है कि आपको संतान सुख की प्राप्ति हो। 6 नंबर का प्रभाव 3 नंबर वाले जातकों पर कुछ इस कदर होगा कि कुंवारों को जीवनसाथी मिल जाएगा। प्रेमियों का साथी के साथ रिश्ता सुधर जाएगा और शादीशुदा जातक अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
उपाय- अपने सभी जरूरी काम मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को करें।
इसे जरूर पढ़ें: 4 भाग्यांक वाले जातकों को वर्ष 2022 में इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना
भाग्यांक-4
4 अंक का स्वामी राहु होता है। 6 नंबर का प्रभाव 4 अंक वाले जातकों के जीवन पर कुछ खास नहीं रहेगा। इस वर्ष आपके कुछ काम बन जाएंगे तो कुछ बिगड़ जाएंगे। पूरे वर्ष आपको अलग तरह का अनुभव होगा। आपको राहु को मजबूत बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
करियर- नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यस्थल पर बहुत मदद मिलेगी। मगर आपको इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। बिजनेसमैन हैं, तो आपको कोई भी डील साइन करते वक्त सतर्क रहना होगा और बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को कोई महत्वपूर्ण काम करें।
हेल्थ - ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस वर्ष बहुत सर्तक रहने की जरूरत है। कब्ज की समस्या भी हो सकती है। स्ट्रेस लेने से बचें और कम से कम गुस्सा करें।
रिलेशनशिप- प्रेम और अन्य संबंध के लिहाज से यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों को इस वर्ष साथी मिल जाएगा। प्रेमी अपने साथी को कमिटमेंट दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों को रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बेडरूम में कोई गोल्डन फ्रेम में अपने साथी के साथ तस्वीर लगानी चाहिए।
उपाय- अपनी वर्क प्लेस पर बैंबू का पेड़ लगाना चाहिए ।
भाग्यांक-5
इस अंक को बुध ग्रह गवर्न करता है। बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता को बढ़ाने का कारक माना गया है। अंक 5 वाले जातकों में बहुत से गुण तथा अवगुण होते हैं। आपके गुणों को 6 नंबर इस तरह प्रभावित करेगा, जिसका फल आपको इस प्रकार मिलेगा-
करियर- करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। आपको सबसे ज्यादा इस वर्ष 3,6 और 8 अंक वालों से सपोर्ट मिलेगा। कम मेहनत में अधिक फल मिलने के भी योग हैं।
हेल्थ - जंक फूड का कम से कम सेवन करें। सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो घर पर बने भोजन को ही महत्व दें। इस वर्ष आपको सबसे ज्यादा यदि कोई समस्या होगी तो वह है स्ट्रेस। इसलिए आपको स्ट्रेस बस्टर फूड आइटम्स पर जोर देना चाहिए।
रिलेशनशिप- सिंगल हैं मगर आपकी नजर में कोई है, जो आपके साथी की छवि में फिट बैठता है तो उससे संपर्क बढ़ाएं मगर कमिटमेंट देने से इस वर्ष बचें। जिन लोगों का ब्रेकअप हो गया है, वह दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। शादीशुदा जातकों को अपने रिश्ते को बोरिंग होने से बचाने के लिए साथी के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहिए।
उपाय- इस वर्ष हरे रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
भाग्यांक-6
6 नंबर को शुक्र ग्रह गवर्न करता है। इस वर्ष पर भी शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ रहा है और यदि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो आपको उसे मजबूत बनाने के लिए शुक्र के उपाय करने चाहिए।
करियर- नौकरी और व्यापार दोनों के लिहाज से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। सबसे अच्छा आपके लिए अगस्त का महीना रहेगा। वैसे तो यह पूरा वर्ष ही आपके लिए अच्छा रहेगा, मगर अगस्त के महीने में आपको प्रमोशन और सैलरी हाइक मिल सकती है। व्यापारियों को कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए कुछ खास नहीं है। आपको इस वर्ष हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को भी बहुत अधिक सर्तक रहने की जरूरत है।
रिलेशनशिप- यदि आप सिंगल हैं तो आपको जून तक पार्टनर मिल जाएगा। अगर आप पहले से कमिटेड हैं, तो इस वर्ष आप अपने घरवालों को साथी के बारे में बताएं और रिश्ते को आगे बढ़ाएं। शादीशुदा हैं तो अपने पार्टनर के साथ वफादार बने रहें।
उपाय- घर पर नॉर्थ दिशा में फाउंटेन या बहते पानी की तस्वीर लगाएं। इससे आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यांक-7
अंक शास्त्र के मुताबिक इस वर्ष भाग्यांक 7 वालों को अंक 6 विशेष रूप से प्रभावित करेगा। 7 नंबर का स्वामी केतु होता है। इन जातकों को बदलाव कम पसंद होता है। इसलिए बदलती हुई ऊर्जा आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। अपने मन को शांत रखिये।
करियर- 7 अंक वाले जातक रिसर्च वर्क में माहिर होते हैं।आपको इस वर्ष अपना ध्यान ऐसे ही अवसरों को तलाशने में लगाना है, जहां आपको रिसर्च करने को मिले। रिसर्च वर्क द्वारा आप एक्स्ट्रा पैसा भी कमा सकते हैं।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से आपको इस वर्ष किसी बड़ी और गंभीर बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा, मगर पूरे वर्ष आपको स्ट्रेस की समस्या रहेगी, जिसके लिए आपको मेडिटेशन की सलाह दी जाती है ।
रिलेशनशिप- यह वर्ष साथी की भावनाओं को समझने का है न कि साथी की बात को मन से लगाकर बैठने का। आप सिंगल हैं तो आपको इस वर्ष लव प्रपोजल मिल सकते हैं। शादीशुदा जातकों को पुराने मतभेदों को भुला देना होगा , तब ही उनका रिश्ता मजबूत बनेगा।
उपाय- घर की साउथ-वेस्ट दिशा को साफ-रखेंगे तो आपको बहुत सारे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यांक-8
इस अंक के स्वामी शनि देव होते हैं। इस अंक के जातक कर्म को प्राथमिकता देते हैं। इस अंक पर 6 नंबर का प्रभाव इस तरह पड़ेगा।
करियर- बॉस और सहकर्मी की चुगली करने से बचें। अपने काम में मन लगाएं और ईमानदार रहें। वर्कप्लेस पर सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। इसी में आपकी भलाई है।
हेल्थ - अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं।
रिलेशनशिप- सिंगल जातकों को इस वर्ष अपने मन में किसी बात को अधिक समय तक दबाकर नहीं रखना है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आपको अपनी फीलिंग्स को उस व्यक्ति से जरूर शेयर करना चाहिए। जातक शादीशुदा हैं, तो उन्हें अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए घर के ईस्ट डायरेक्शन में पार्टनर के साथ तस्वीरें लगानी चाहिए।
उपाय- 8 अंक के जातकों के लिए बहुत जरूरी है कि वह शनि के रंगों यानि काला या नीला रंग अपने जीवन में शामिल करें।
Recommended Video
भाग्यांक-9
मंगल ग्रह के प्रतिनिधित्व के कारण 9 अंक वाले जातकों का स्वभाव थोड़ा तेज होता है। इस वर्ष आपके इसी संभव पर शुक्र की दृष्टि रहेगी।
करियर- आपको इस वर्ष काफी तरक्की मिलने वाली है। इस वर्ष आपको प्रमोशन जरूर मिलेगा।आपके काम में अड़चन नहीं आएगी और आपको कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी ।
रिलेशनशिप- पिछले वर्ष की तुलना में रिलेशनशिप के लिए ये वर्ष बहुत अच्छा रहेगा।सिंगल हैं तो आपको साथी मिल जाएगा और अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- आपको मंगलवार और शुक्रवार को सभी जरूरी काम करने चाहिए।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।