क्या आप बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलाते हैं वाहन, तो जान लें इससे जुड़े नियम

सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा कई प्रकार के नियम कानून बनाए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस भारी चालान काटती है। आसान भाषा में समझें तो रोड पर वाहन चलाने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। ड्राइविंग करते समय कई प्रकार के दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस साथ रखने होते हैं, जो ट्रैफिक नियम के हिसाब से आवश्यक होते हैं। इसके साथ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रत्येक चालक को अपने वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को रखना भी जरूरी है। इस कागज की कमी आपका भारी नुकसान करा सकती है। चलिए जानते हैं इस सर्टिफिकेट से जुड़ा नियम क्या है।
जानिए क्यों जरूरी है पीयूसी सर्टिफिकेट?

इसे भी पढ़ें- देर रात गाड़ी चलाते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई दुर्घटना
अगर आप बाइक, कार और स्कूटी इत्यादि चलाते होंगे तो आपको पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बारे में जरूर पता होगा। इस पीयूसी सर्टिफिकेट के नाम से भाी जाना जाता है। बता दें कि इस दस्तावेज के बिना अगर आप सड़क पर वाहन चलाते हैं, तो 10 हजार का चलान कट सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट में इस सर्टिफिकेट का प्रावधान है। अगर आपका सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है, तो तुरंत जाकर दूसरा बनवा लें। नए वाहन के लिए PUC प्रमाणपत्र एक वर्ष के लिए वैलिड होता है। उसके बाद, आपको हर छह महीने में प्रदूषण प्रमाणपत्र का रिन्यू करवाना होता है। वहीं बाइक का पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता तीन महीने होती है।
ऐसे बनवाएं पीयूसी सर्टिफिकेट

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पेट्रोल पंप के पास मौजूद पीयूसी सेंटर पर जाना होगा। यहां पर वाहन की जांच की जाती है। इसके बाद कुछ देर के बाद सर्टिफिकेट दे दिया जाता है, जिस वाहन का पीयूसी ज्यादा होता है उसका सर्टिफिकेट नहीं बनता है। कार के लिए यह दस्तावेज बनवाने की फीस करीब 100 रुपये और बाइक या स्कूटर के लिए 70 या 80 रुपये होती है।
इसे भी पढ़ें- अपनी बाइक या स्कूटी को रखना चाहते हैं बिल्कुल नया, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।