Nursery जैसा हरा-भरा गार्डन चाहिए? आज ही जान लें 4-3-2-1 का ये सीक्रेट फार्मूला

How To Make Garden Soil Fertile: घर में अगर आपने पेड़-पौधे लगा रखे होंगे, तो यकीनन इसे हरा-भरा रखने के लिए छोटी-बड़ी हर बात का ध्यान रखती होंगी। बागवानी का शौक रखने वाले लोग गार्डेन एरिया को नर्सरी जैसा हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ रखने का सपना होता है, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उनके पौधे नर्सरी से लाने के कुछ दिन बाद ही सूख जाते हैं। क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण सही पोषक तत्वों और सही तकनीक की कमी का होना है।
पौधों को सिर्फ पानी देना ही नहीं बल्कि पौधों की मिट्टी और खाद का सही अनुपात होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बगीचा हमेशा खिलखिलाता रहे, तो आपको 4-3-2-1 का सीक्रेट फार्मूला जरूर पत होना चाहिए। यह फार्मूला न केवल मिट्टी को उपजाऊ बनाता है, बल्कि पौधों की जड़ों को इतनी मजबूती देता है कि वे हर मौसम में लहलहाते रहते हैं।
क्या है 4-3-2-1 का जादुई फार्मूला?

नर्सरी वाले अपने पौधों के लिए जो मिट्टी तैयार करते हैं, वह घर की साधारण मिट्टी से अलग होती है। इस फार्मूले का मतलब है मिट्टी तैयार करने का सही अनुपात। अगर आप अपने बगीचे को कम मेहनत में हमेशा हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो 4-3-2-1 वाला फॉर्मूला अपनाएं। नीचे समझें-
- 4 हिस्सा यानी सामान्य मिट्टी- अपने बगीचे की साफ और छनी हुई मिट्टी लें।
- 3 हिस्सा यानी पुरानी खाद- इसमें आप गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिला सकते हैं। यह पौधों को जरूरी भोजन देती है।
- 2 हिस्सा यानी रेत या कोकोपीट- यह मिट्टी को भुरभुरा बनाता है ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके और गमले में पानी जमा न हो।
- 1 हिस्सा यानी नीम खली या राख- यह पौधों को फंगस और कीड़ों से बचाता है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मधुमालती के पौधे में आएंगे गुच्छों में फूल, बस मिट्टी में डालें 10 रुपये की यह 1 सफेद चीज
4-3-2-1 फार्मूले का मिट्टी तैयार करने में कैसे इस्तेमाल करें?

- सबसे पहले ऊपर बताए गए चारों हिस्सों को एक बड़े बर्तन या फर्श पर अच्छी तरह मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि खाद पूरी तरह से सूखी और पुरानी होनी चाहिए।
- अब गमले के नीचे एक छोटा छेद करें और उस पर कंकड़ रखें, फिर इस 4-3-2-1 मिक्चर को भरें।
- फिर इस मिट्टी में पौधा लगाएं। यह मिक्चर इतना हल्का और हवादार होता है कि जड़ें बहुत तेजी से फैलती हैं।
नर्सरी जैस पौधों को हरा-भरा रखने के लिए क्या करें?

- बगीचे में लगे हर पौधे की अलग-अलग जरूरत होती है। अगर फूल वाले प्लांट है, तो उन्हें कम से कम 4-5 घंटे की सीधी धूप में रखें। वहीं इनडोर प्लांट्स को केवल रोशनी वाली जगह पर।
- एक गलती, जिसे लोग नजरअंदाज करते हैं, पौधों को दोपहर की तेज धूप में पानी कभी न दें। सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद पानी देना सबसे अच्छा होता है। हमेशा चेक करें कि ऊपर की 1 इंच मिट्टी सूखी है या नहीं, तभी पानी दें।
- महीने में एक बार एक लीटर पानी में आधा चम्मच एप्सम साल्ट घोलकर पत्तियों पर स्प्रे करें। इससे पत्तियां एकदम चमकदार और नर्सरी जैसी गहरी हरी हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।