Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल

Marigold Care Tips: आज के समय में ज्यादातर घरों में पेड़-पौधे लगे रहते हैं। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती ही है, साथ ही आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। गर्मियों में तो हर कोई अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। इससे छांव मिलती है और तापमान भी थोड़ा संतुलित रहता है। हर मौसम में पौधे अलग होते हैं। गेंदा भी उन्हीं में से एक है।
हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि पौधा तो हरा-भरा है, लेकिन उनमें फूल नहीं आ रहे हैं। अगर आप भी ये दिक्कत झेल रही हैं, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे पौधे में खूब सारे गेंदे के फूल निकल आएंगे। आपको हर एक डाल पर फूल दिखेगा। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे?
-1771994399221.jpg)
सही धूप मिलना बहुत जरूरी
आपको बता दें कि गेंदे के पौधे के लिए धूप जरूरी है। ऐसे में आपको गमला ऐसी जगह रखना चाहिए जहां रोजाना 6 घंटे की धूप आती हो। इससे पौधे में ज्यादा कलियां आएंगी। फूल भी ज्यादा खिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा
मिट्टी हल्की और पानी निकालने वाली हो
गेंदे के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी लें जिसमें पानी रुके नहीं। अगर पानी भर जाएगा तो पौधा सड़ सकता है। इसके लिए आप नॉर्मल बगीचे की मिट्टी में थोड़ा रेत और और गोबर की सड़ी खाद मिला देंगी तो पौधा तेजी से बढ़ेगा और फूल भी आएंगे।
समय-समय पर खाद दें
पौधा कोई भी हो, उसे समय-समय पर पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में हर 15 से 20 दिन में ऑर्गेनिक खाद देना सही रहता है। आप घर में बने कंपोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहें तो केले के छिलके सुखाकर पीस लें और मिट्टी में मिला दें।
यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे
सूखे फूल और पत्तियां हटाते रहें
नए फूल आने के लिए पुराने या मुरझाए हुए फूलों को समय पर तोड़ देना ही सही रहता है। जब फूल सूख जाते हैं, तो नई कलियां नहीं आती हैं। इसलिए जैसे ही फूल सूखें, उन्हें हटा दें।
-1771994412760.jpg)
छंटाई भी करें
अगर पौधा बहुत लंबा हो गया है और सिर्फ ऊपर ही पत्ते हैं, तो आप उसकी हल्की कटिंग कर सकते हैं। इससे साइड की शाखाएं निकलती हैं और उन पर ज्यादा फूल आते हैं। बस बहुत ज्यादा कटाई न करें।
यह भी पढ़ें- Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया
कीड़ों से करें बचाव
कभी-कभी पत्तों पर छोटे कीड़े या फंगस लग जाते हैं, जिससे फूल कम हो जाते हैं। ऐसे में हफ्ते में एक बार नीम के तेल का हल्का घोल स्प्रे कर सकती हैं। इससे पौधे सेफ रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल
तो अगर आपके गेंदे के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, ताे आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे गेंदे का पौधा फिर से खिल उठेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।