Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Gardening Tips: मधुमालती के पौधे में आएंगे गुच्छों में फूल, बस मिट्टी में डालें 10 रुपये की यह 1 सफेद चीज

Secret Tips For Madhumalti Flowering: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके पौधे में पत्तियां तो खूब घनी हैं, लेकिन फूल इक्का-दुक्का ही आते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आप मात्र 10 रुपये की चीज से इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। नीचे जानें क्या है वह चीज और कैसे करें इस्तेमाल?
Updated:- 2026-03-15, 21:31 IST
how to make Madhumalti plant bloom

Best Fertilizer For Madhumalti Plant: मधुमालती का पौधा अपनी भीनी खुशबू और रंग बदलते फूलों के लिए हर बागवान की पहली पसंद होता हैं। इसके फूल शुरुआत में सफेद, फिर गुलाबी और अंत में गहरे लाल रंग के हो जाते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनके पौधे में पत्तियां तो बहुत हैं, पर फूल नहीं आ रहे।

अगर आपके मधुमालती के पौधे की ग्रोथ रुक गई है या उसमें कलियां नहीं बन रही हैं, तो 10 रुपये की सफेद चीज से इस समस्या को चुटकियों में हल कर सकती हैं और आपके गार्डन को फूलों से भर सकती हैं। नीचे लेख में जानें इस्तेमाल करने का तरीका।

10 रुपये के फर्टिलाइजर से बढ़ाएं मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ

how to make Madhumalti plant bloom

मधुमालती के पौधे पर फूलों की ग्रोथको बढ़ाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद रंग की यह चीज फूल वाले पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम पौधे की पत्तियों को गहरा हरा बनाता है और सल्फर पौधे को बीमारियों से बचाता है। साथ ही फूलों के साइज व संख्या को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- गेंदे के पौधे में करें ये 3 काम, फरवरी में फूलों से भर जाएगी हर डाल

फिटकरी का कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले पौधे की जड़ के पास की मिट्टी की 1-2 इंच हल्की गुड़ाई करें।
  • अब 1 छोटा चम्मच एप्सम साल्ट मिट्टी में चारों तरफ फैला दें।
  • इसके तुरंत बाद भरपूर पानी दें, जिससे यह जड़ों तक पहुंच जाए।
  • फिर 1 लीटर पानी में आधा चम्मच एप्सम साल्ट घोलें।
  • अब इस पानी का छिड़काव पौधे की पत्तियों और नई टहनियों पर करें।
  • इस चीज का इस्तेमाल महीने में सिर्फ एक बार करें।

मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें? (Why Madhumalti Plant Not Flowering)

Madhumalti plant sunlight needs

  • मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए केवल खाद ही नहीं बल्कि धूप भी जरूरी है। अगर आपके घर में इस फूल का पौधा लगा है, तो नीचे बताए गई बातों पर गौर करें।
  • मधुमालती को खिलने के लिए कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। अगर यह पूरी तरह छाया में है, तो इसमें फूल नहीं आएंगे।
  • मिट्टी जब तक सूखी न दिखे, पानी न दें। बस मिट्टी को गीला रखें।
  • सूखी टहनियों को काटते रहें। मधुमालती की नई शाखाओं पर ही फूल आते हैं, इसलिए जितनी ज्यादा नई टहनियां होंगी, उतने ही ज्यादा गुच्छे बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: न खाद न मिट्टी,पानी में उगाएं ये पौधे और पाएं भर-भर के फूल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।