घर के मुख्य द्वार पर पीपल की जड़ बांधने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर पीपल के पेड़ की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधा जाए तो इससे घर के मुख्य द्वार पर दिव्य शक्तियों का संचार होने लगता है।
Updated:- 2024-05-22, 23:00 IST
image

Ghar Ke Mukhy Dwar Par Peepal Ki Jad Bandhne Ke labh: हिन्दू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें पूजनीय और लाभकारी माना जाता है। साथ ही, ज्योतिष में भी इनसे जुड़े उपायों को कारगर बताया गया है। ऐसा ही एक पेड़ है पीपल का जिसकी पूजा करने का बहुत महत्व माना जाता है और ज्योतिष शास्त्र में भी इस पेड़ को बेहद चमत्कारी माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पीपल के पाटों से लेकर उसकी जड़ तक से जुड़े ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें आजमाकर कई प्रकार के फायदे पाए जा सकते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हमें बताया कि अगर पीपल के पेड़ की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधा जाए तो इससे क्या लाभ हो सकता है।

पीपल के पेड़ को घर मेन डोर पर क्यों बांधना चाहिए?

peepal root at home main door

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर पीपल के पेड़ की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधा जाए तो इससे घर के मुख्य द्वार पर दिव्य शक्तियों का संचार होने लगता है। घर के मुख्य द्वार पर सकारात्मकता बढ़ने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नष्ट हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: उज्जैन के इन पांच मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी हो जाती है हर इच्छा

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पेड़ की जड़ बांधने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

peepal root tied at home main door

अगर आपका घर या घर की कोई भी वस्तु उचित स्थान या उचित दिशा में नहीं है तो उससे पैदा होने वाला वास्तु दोष अपने आप खत्म हो जाएगा। साथ ही, ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?

पीपल के पेड़ की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधने से धन बाधित करने वाले दोषों को भी दूर किया जा सकता है। अगर घर के मुख्य द्वार पर पीपल की जड़ को शुक्रवार के दिन बांधा जाए तो इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। तंगी, कर्ज, आखिक खर्च आदि से छुटकारा मिल जाता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पीपल की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।