नारियल पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में कपूर जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है, लेकिन कपूर जलाने से सिर्फ यही एक लाभ नहीं मिलता है बल्कि इससे जुड़े कई अन्य फायदे भी हैं। असल में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कपूर को अलग-अलग तरीके से जलाने से अलग-अलग प्रभाव नजर आते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि कपूर को नारियल के ऊपर रखकर जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं।
नारियल पर कपूर रखकर जलाने के क्या लाभ हैं? (Nariyal Pr Kapur Rakh Kar Jalane Ke Kya Labh Hain?)

धर्म शास्त्र में नारियल का संबंध मां लक्ष्मी से बताया गया है। नारियल जिसे श्री फल भी कहा जाता है, मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसके अलावा, यह सुख-समृद्धि को भी दर्शाता है। वहीं, कपूर को सकारात्मक ऊर्जा पको बढ़ाने वाला कहा गया है। कपूर जलाने से देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें: पैसों की कमी दूर करने के लिए 5 रुपए के कलावे से करें ये उपाय
अगर ग्रहों से जोड़कर बात करें तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नारियल का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से है। वहीं, कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। ऐसे में अगर नारियल के ऊपर कपूर रखकर जलाया जाए तो इसके प्रभाव से चंद्रमा और शुक्र ग्रह कुंडली में मजबूत होते जाते हैं।

साथ ही, चंद्र और शुक्र दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, दोनों ग्रह जिन भावों या परिस्थितियों के कारक हैं वह चीजें भी दिखनी लग जाती हैं। उदाहरण के तौर पर, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ऐसे में नारियल पर कपूर जलाने से मानसिक परेशानियां दूर होती जाती हैं।
यह भी पढ़ें: तुलसी के गमले की मिट्टी से करें ये उपाय, बढ़ने लगेगा पैसा
वहीं, शुक्र ग्रह को धन, संपदा, ऐश्वर्य, सौंदर्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर नारियल के ऊपर कपूर रख कर जलाया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में धन का आगमन होता है। धन लाभ एवं धन में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

नारियल पर कपूर रख कर जलाने से कर्ज, अधिक खर्च, घर में दरिद्रता, अटका हुआ धन आदि समस्याएं दूर होने लग जाती हैं और मां लक्ष्मी का वास भी घर में बना रहता है। इसके अलावा, कपूर को नारियल के ऊपर रखकर जलाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी दूर होने लग जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।