Happy Birthday: 20 साल में इतनी बदल गईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही सम्मान मिलता है। प्रियंका के फैन्स पूरी दुनिया में हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा की खास बात ये है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में एक्सपेरिमेंट भी किए हैं और अपनी एक्टिंग को बहुत ही निखारा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हर किरदार के लिए खुद को बदला है, लेकिन क्या आपने कभी ये नोटिस किया कि वो खुद इन 20 सालों में कितना बदल गईं?
2002 में प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी फिल्मों की कहानी शुरू हुई थी। प्रियंका हाल ही में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतकर आई थीं और उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई थी। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान बहुत ही ज्यादा बदलीं। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको उनके 20 साल के सफर को तस्वीरों के जरिए दिखाएं।
प्रियंका चोपड़ा की जगह प्लास्टिक चोपड़ा पड़ गया था नाम
मिस वर्ल्ड के कंपटीशन को जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में आना था और उसके पहले उन्होंने सर्जरी करवाई थी। प्रियंका की सर्जरी के बाद कई मीडिया हाउस ने उनके बदले हुए चेहरे पर स्टोरीज की थीं और उन्हें मिला था 'प्लास्टिक चोपड़ा' का नाम।

प्रियंका ने एक किताब 'Unfinished' में इसके बारे में बात की है और बताया है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी तो नाक की हड्डी की सर्जरी करवाई थी जिसमें डॉक्टर की गलती से उनकी नाक का शेप ही बदल गया था। इस कारण उन्हें फिल्मों से भी निकाला गया था।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
वजन बढ़ने पर भी बदला चेहरा और कई बार किया गया ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा का लुक उनके वजन के कारण भी बदला है और हाल ही में मायामी, अमेरिका में ली गई एक तस्वीर में उनका वेट गेन दिख रहा था। इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और लोगों ने इसमें उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को भी खींच लिया।

प्रियंका के लुक के बदलने के पीछे काफी हद तक उनका वेट गेन भी है, लेकिन प्रियंका ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाया और उन्होंने स्टाइल सेंस को कुछ इस तरह से बदला कि उन्हें सबसे स्टाइलिश सेलेब्स में से एक माना जाने लगा।
इसे जरूर पढ़ें- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके
लाइफस्टाइल का पड़ा लुक पर असर
प्रियंका की लाइफस्टाइल अमेरिका में जाने के बाद बिल्कुल ही बदल गई और उसके बाद उनके लुक पर असर पड़ा। हमारी 'देसी गर्ल' ने इवेंट्स के हिसाब से अपने स्टाइल को बदला और लगभग हर इवेंट में उनका अलग अंदाज दिखा।

कुल मिलाकर प्रियंका चोपड़ा के चेहरे और लुक दोनों में ही इन 20 सालों में बहुत बदलाव आया है। उनके इस बदलाव का असर कुछ ऐसा हुआ है कि लोगों ने नोटिस तो किया, लेकिन फिर भी उनके काम और उनके डेडिकेशन की हमेशा ही तारीफ हुई।
आपका इस बारे में क्या ख्याल है ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Priyanka Chopra Fan Page/ organic clothing blog/ priyanka chopra instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।