Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:30 PM IST

दीवाली से पहले मनी प्लांट में डालें 2 रुपये की यह एक चीज, फटाफट घने होने लगेंगे लत्तर

Money Plant Care Tips: मनी प्लांट को घर में लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इस आर्टिकल में जानें मनी प्लांट को अच्छे से उगाने के लिए कुछ आसान टिप्स। इससे आपका मनी प्लांट लंबे समय तक हरा-भरा रहेगा। 
Updated:- 2024-10-11, 19:06 IST
Money plant care tips to grow faster

Money Plant Care Tips In Hindi: नवरात्रि लगभग समाप्त हो चुकी है। इसी के साथ अब देश भर में लोग दीवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए लोग घरों की साफ-सफाई से लेकर घर में डेकोरेशन के आइटम की खरीदारी करना शुरू कर चुके हैं। यहीं नहीं, घर में मौजूद इंडोर प्लांट्स से भी कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं। कुछ पौधे तो वास्तु के दृष्टिकोण से भी बेहद शुभ होते हैं और इसमें मनी प्लांट का नाम भी शामिल है। 

मनी प्लांट का पौधा घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। वास्तु के मुताबिक, इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता का संचार है। मगर कई बार ऐसा होता है कि मनी प्लांट का पौधा सूखने लगता है। ऐसे में, मनी प्लांट को सही तरीके से देखभाल की जरूरत होती है। आज हम आपको मनी प्लांट में डालने के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप मनी प्लांट को हेल्दी और शाइनिंग बना सकते हैं। आइए जानते हैं..

इसे भी पढ़ें- Money Plant Growing Tips: मनी प्लांट को घना और हरा-भरा रखने के लिए ऐसे रखें ध्यान

मनी प्लांट में डालें 2 रुपये की यह एक चीज

money plant care tips to grow faster

मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली घर की एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह है- चाय पत्ती। आप डायरेक्ट फ्रेश चाय पत्ती को भी मनी प्लांट में डालकर उसे हरा-भरा और घना बना सकते हैं। इसके लिए आपको आधी चम्मच फ्रेश चायपत्ती को लेकर मनी प्लांट की मिट्टी में मिला देना है। फिर, इसके बाद इसमें पानी डाल दें। इस ट्रिक को आजमाकर देखिए आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आएगा।

इसके अलावा, मनी प्लांट में आप चाहें तो दूध ौर पानी के मिश्रण को भी डाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में 2 से 3 बड़ा चम्मच कच्चे दूध को मिला देना है। इसके बाद, इसे लिक्विड को मनी प्लांट में डाल सकते हैं। इससे मनी प्लांट की ग्रोथ तो अच्छी होगी ही। साथ में, इसके पत्ते भी बेहद शाइनी दिखेंगै

इसे भी पढ़ें-  मनी प्लांट के पत्ते हो रहे हैं खराब तो डालें ये 3 चीजें

मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

money plant care tips

  • मनी प्लांट को ज़्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती। 
  • इसे साफ पानी देना चाहिए। 
  • इसे सीधी धूप से बचाना चाहिए। 
  • इसकी छंटाई करनी चाहिए। 
  • हर चार महीने में मिट्टी की गुड़ाई करके खाद डालनी चाहिए। 
  • चाय पत्ती को पानी से धोकर गमले में डालने से पौधा हरा-भरा रहता है। 
  • अगर मनी प्लांट पर कीड़े लग जाएं, तो नीम के तेल से छिड़काव करें। 

इसे भी पढ़ें- मनी प्लांट के पौधे में करें ये काम, हरे-भरे रहेंगे पत्ते

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।