herzindagi
what bhog should not be offered to shanidev

शनिदेव को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए?

शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। वहीं शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में शनिदेव को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 17:42 IST

हिंदू धर्म में शनिदेव को सभी कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। इसलिए इन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। कहते हैं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष है, तो शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा सूर्योदय से पहले करने का विधान है। आपको बता दें, शनिदेव की पूजा कभी भी उनकी प्रतिमा के सामने खड़े होकर नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। अब ऐसे में अगर आप शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा कर रहे हैं, तो इस दिन शनिदेव को किन चीजों का भोग लगाने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शनिदेव को मसूर दाल की खिचड़ी न लगाएं भोग

masur daal

शनिवार दिन शनिदेव को मसूर दाल की खिचड़ी भोग न लगाएं। कहते हैं कि मसूर दाल का संबंध मंगल ग्रह से है। मसूर दाल की खिचड़ी का भोग लगाने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं और व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव के अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप शनिदेव को भोग लगाएं, तो बिना मसूर दाल की खिचड़ी का ही भोग लगाएं। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - शनिवार के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, शनि दोष से मिल सकता है छुटकारा

शनिदेव को बताशे का न लगाएं भोग

ज्योतिष शास्त्र में बताशे का संबंध शुक्र ग्रह से है। जो भौतिक सुख-सुविधा का कारक है। इसलिए शनिवार के दिन बताशे का भोग न लगाएं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन बताशे का भोग लगाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन बताशे का भोग न लगाएं।

शनिदेव को केसर खीर का न लगाएं भोग

kheer bhog

शनिवार के दिन शनिदेव को केसर खीर का भोग नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि केसर खीर को भगवान विष्णु को प्रिय है और इसका संबंध गुरु बृहस्पति से है। इसलिए शनिवार के दिन इसका भोग नहीं लगाना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें -  इन 5 लोगों को भूलकर भी न सताएं, शनिदेव हो सकते हैं नाराज

शनिदेव को पीले लड्डू का न लगाएं भोग

शनि और बृहस्पति को ज्योतिष में विरोधी ग्रह माना जाता है और पीले लड्डू का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन पीले लड्डू का भोग लगाने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। इसलिए पीले लड्डू का भोग शनिदेव को लगाने से बचें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।