Weekly Horoscope 21-27 November: इस हफ्ते किन राशियों को मिल सकती है नौकरी? पंडित जी से जानें

हम सभी भविष्य की जानकारी लेने में रुचि रखते हैं और ये जानना चाहते हैं कि आने वाला समय कैसा हो सकता है। सभी ये जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में सेहत पर क्या असर हो सकता है? नौकरी के योग हैं या हो सकती है कोई समस्या? ऐसी कई बातों की जानकारी हमें ज्योतिष से मिल सकती है।
यदि राशि के अनुसार भविष्य की जानकारी लेने की बात करें तो ज्योतिष आपको काफी हद तक सही जानकारी दे सकता है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 21 से 27 नवंबर के सप्ताह के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जरूर जानें।
मेष राशि- Mesh Rashi

आपके लिए ये सप्ताह निराशा के साथ शुरू होगा, लेकिन मंगलवार से दिन आपके पक्ष में होने लगेंगे। आपको वाहन संबंधी समस्या होने के योग हैं। शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी लेकिन आपकी अनावश्यक चिंताएं रह सकती है।
आप अपनी कुछ बड़ी योजनाओं को फलीभूत नहीं कर पाएंगे। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कार्य सफल होंगे। नौकरी में आपका मन नहीं लगेगा। किसी सहयोग की अपेक्षा बेकार हो जाएगी।
उपाय -महालक्ष्मी को घी का दीपक लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: नवंबर का महीना आपके लिए कैसा बीतेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना भाग्यांक
वृषभ राशि- Vrishabh Rashi
संतान से सुख मिलेगा और कार्य में आने वाली रुकावटें समाप्त होंगी। मंगलवार को मन निराश हो सकता है। आपके कार्य में कुछ बाधाएं आएंगी और विरोधी सक्रिय होंगे। बुध एवं गुरुवार को नए लाभकारी संपर्क बनेंगे एवं परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
आपकी आय अच्छी बनीं रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। नए कार्यो की ओर आकर्षित होंगे। शुक्र एवं शनिवार (शनिवार के उपाय)के दिन सफलता दिलाने वाले होंगे। शनिवार की दोपहर के बाद से आपको संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे।
उपाय -श्रीरामजी को केसर का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि- Mithun Rashi

इस सप्ताह चंद्र चतुर्थ होने से चिंताएं अधिक रहेंगी एवं दिमाग स्थिर नहीं रहेगा। आपको छोटी बातों पर भी गुस्सा आ सकता है। सोम एवं मंगलवार को संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और चली आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कार्य स्थल पर आपको तारीफ मिलेगी। बुध एवं गुरुवार से आय बढ़ोत्तरी होगी और नए कार्य मिलने के योग हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए सावधानी बरतें। शुक्रवार को अचानक धन लाभ एवं अटके हुए कार्यो में गति आ सकती है। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और धन की प्राप्ति होगी।
उपाय -गणेशजी को घी का दीपक लगाएं।
कर्क राशि- Kark Rashi
इस सप्ताह सभी प्रकार से समय आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन संतुष्टि प्राप्त नहीं होगी। दूसरों के कारण आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। सोम एवं मंगलवार को बेकार की बातों में समय नष्ट हो सकता है।
आपका अनावश्यक व्यय हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को धन की कमी दूर होगी। संतान से सहायता एवं सुख मिलेगा। शुक्रवार कार्य में गति रहेगी एवं आय भी प्राप्त होगी। शनिवार को पुन: कार्य के प्रति मन उदासीन हो सकता है। आपका अकेले रहने का मन हो सकता है।
उपाय -हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।
सिंह राशि- Singh Rashi

सोम एवं मंगलवार को भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। आपकी आय स्थिर रहेगी और समस्याओं का निदान होगा। बुध एवं गुरुवार को निराशा का भाव हावी हो सकता है। कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा एवं आय में भी गिरावट हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार से समय पुन: आपके पक्ष का होगा। आय में वृद्धि के साथ, कार्य में गति आएगी।
उपाय -शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं।
कन्या राशि- Kanya Rashi
आपके लिए धन का आगमन बढ़ेगा एवं कार्य सुचारु रुप से संचालित होंगे। आपके परिवार का सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी।
आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा और अप्रत्याशित सफलता के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपकी समस्याओं का निदान होगा। शनिवार को कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है।
उपाय -दुर्गाजी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
तुला राशि- Tula Rashi

इस सप्ताह आपकी आय में सुधार आएगा एवं कार्य में गति आएगी। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक समस्याओं का हल मिलेगा और लाभकारी संपर्क बनेंगे।
आपके लिए यात्रा के योग भी बनेंगे। शुक्र एवं शनिवार का समय शांति से बीतेगा और परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ कुछ विवाद होने के योग भी हैं।
उपाय -हनुमानजी को घी दीपक एवं नैवेद्य लगाएं।
वृश्चिक राशि- Vrishchik Rashi
आय में गिरावट और अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। बुध एवं गुरुवार से आय में सुधार आएगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी और आय में वृद्धि होगी। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा और मित्रों से मुलाकात होगी।
बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग हैं। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद थमेगा एवं सहयोग मिलेगा।
उपाय -दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि- Dhanu Rashi

इस सप्ताह आपको मंगलवार के दिन से आय में वृद्धि होती दिखेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफल होंगे। मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध एवं गुरुवार को कार्यों में समस्याएं आ सकती है।
आपकी उलझनें बढ़ेंगी एवं व्यय भी बढ़ेगा। कुछ अंजान लोग आपको परेशान कर सकते हैं। अपने कीमती सामान की रक्षा करें एवं विवादों से दूर रहें। शुक्र एवं शनिवार को समय आपके पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं योजनाएं सफल होंगी। मित्रों एवं परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी यात्राएं सुखद होंगी।
उपाय -हनुमानजी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
मकर राशि- Makar Rashi
इस सप्ताह आपकी आय में भी सुधार होगा और संतान सुख मिलेगा। विवादों का अंत होगा और विरोधी पीछे हटेंगे। न्यायलयीन कार्यो में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको वाहन सुख प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को प्रत्याशित आय बढ़ सकती है।
अटके हुए कार्यो में गति आएगी एवं ऋण संबंधी मामलों में राहत की मिलेगी। पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। शनिवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आय में कमी एवं व्यय की अधिकता हो सकती है। किसी भी विवाद से बचें।
उपाय -गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं।
कुंभ राशि- Kumbh Rashi

सप्ताह का आरंभ ठीक नही होंगा और चिंताएं बढ़ेंगी। स्वयं पर विश्वास नहीं होगा और कार्यों में तेजी आएगी। बुध एवं गुरुवार को ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कार्यों में गति आएगी और सफलता मिलेगी। शुक्रवार भी मित्रों से मुलाकात के लिए अच्छा समय है एवं बाधाओं से निजात दिलाने वाला दिन होगा।
शनिवार को आय की प्राप्ति होगी और अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपको परिवार के साथ रहने का मौका मिल सकता है।
उपाय -शिवलिंग पर आक पुष्प अर्पित करें।
मीन राशि- Meen Rashi
किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें और आवश्यक कार्यों को टालने की कोशिश करें। इस सप्ताह समय आपके अनुकूल नहीं है। लेन-देन में सावधानी बरतें। बुध एवं गुरुवार को समय आपके पक्ष में हो जाएगा। (मीन राशि का स्वभाव )
आपके कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। संतान से सुख प्राप्त होने के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय -हनुमानजी को नारियल अर्पित करें।
सभी राशियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: pixabay.com, freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।