शादी एक पवित्र बंधन माना जाता है और भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न प्रकार की शादी की रस्में होती हैं। महाराष्ट्रीयन शादी में भी अलग तरह से शादी की रस्में होती हैं। महाराष्ट्रीयन शादी में कौन-कौन सी रस्में होती हैं और इनका क्या महत्व होता है चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
लगनाच बेदिओर महाराष्ट्रीयन शादी की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है। महाराष्ट्रीयन शादी की इस रस्म के अनुसार, जिस भी घर में शादी होती है वह लोग अपने पुजारी से परामर्श और सलाह लेते हैं। इसके अलावा, पुजारी को वर और वधू दोनों की कुंडली देखने के लिए बुलाया जाता है।
पुजारी भविष्यवाणी कर जन्म कुंडली में कोई दोष है या नहीं इसके बारे में भी परिवार वालों को बताते हैं। विवाह में किसी प्रकार की कमियों से बचने के लिए, पुजारी विवाह के लिए एक शुभ तिथि और समय बताता है ताकि शादी सही से हो सके।
इस परंपरा के अनुसार, दोनों परिवार केलवन धार्मिक अनुष्ठान के लिए एक समारोह में आते हैं और अपने-अपने कुल देवताओं की पूजा करते हैं। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य दूल्हा और दुल्हन के साथ-साथ दोनों परिवारों के बीच के बंधन को मजबूत करना है। मान्यताओं के अनुसार, कुल देवताओं की पूजा करने से विवाह सफल होता है और पति-पत्नी खुश जीवन जीते हैं। केलवन के दिन पकाया जाने वाला भोजन शाकाहारी ही होता है।
इसे भी पढ़ें:Bridal Entry Songs: ब्राइडल एंट्री को शानदार बना देंगे ये 5 रोमांटिक गाने, शादी बन जाएगी यादगार
इस रस्म में हल्दी को पीसकर दुल्हन को लगाया जाता है। पांच विवाहित महिलाएं दुल्हन को हल्दी लगाती हैं। सिर्फ यही नहीं, शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन दोनों को ही पवित्र करने के लिए यह रस्म होती है और इसमें सिर, कंधे, हाथ और पैरों पर हल्दी लगाई जाती है।
यह सगाई की रस्म होती है जिसमें दूल्हे की मां दुल्हन को उसके परिवार और सभी मेहमानों को साड़ी, आभूषण और मिठाई देती है क्योंकि वह उनकी बेटी को बहू के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। दुल्हन की मां इस रस्म का पालन करती है और जोड़े को अंगूठी का आदान-प्रदान करने के लिए कहती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:सजाना चाहती हैं सुहागरात का कमरा तो अपनाएं ये तरीके, कमरे को दें रोमांटिक टच
तो ये थी कुछ महाराष्ट्रीयन शादी से जुड़ी रस्में। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।