क्या है ऊनी कपड़ों को स्टोर करने का सही तरीका? न लगेगा कीड़ा, न आएगी नमी; सालों-साल चलेंगे आपके स्वेटर
-1770800296940.webp)
जैसे ही सर्दियों का मौसम खत्म होने वाला होता है, वैसे ही हम भारी भरकम जैकेट स्वेटर और कंबलों को पैक करके रखने की तैयारी में लग जाते हैं। अक्सर लोग जल्दबाजी में इन कपड़ों को ऐसे ही अलमारी या बॉक्स में रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से स्टोर करने पर आपके महंगे कपड़ों में नमी, फफूंदी या गंध आ सकती है, जिससे उनका रेशम खराब हो सकता है। जी हां, ऐसे में बता दें कि कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपनी ऊनी कपड़ों को सालों साल नहीं जैसा बनाए रख सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि उन्हें कपड़ों को कैसे स्टोर करके रखा जाए। पढ़ते हैं आगे...
धुलाई और सुखना दोनों जरूरी
बता दें, ऊनी कपड़ों को बिना धोए कभी भी स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। शरीर का पसीना, परफ्यूम या खाने के बाद कपड़ों में कीड़े को आकर्षित करते हैं। कम डिटर्जेंट का प्रयोग करके अच्छे तरीके से धोएं और फिर पूरी तरीके से सुखाएं। हल्के से नमी भी स्टोर करने के बाद कपड़ों में गंध पैदा कर सकते हैं।
- प्लास्टिक के बजाय सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। ऊनी कपड़ों को सीधी प्लास्टिक की थैली में ना रखें। प्लास्टिक हवा को रोक देता है, जिससे फैब्रिक सास नहीं ले पाता और पीला पड़ने लगता है। ऐसे में आप सूती कपड़े में लपेटकर में रखें। यह कपड़ों की सॉफ्टनेस को बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें - Laundry Tips: भारी वूलन चादर धोने में अब नहीं लगेगी मेहनत, अपनाएं ये जादुई टिप्स
- अक्सर लोग फिनाइल की गोलियां इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी गंध बहुत तेज होती है। ऐसे में आप सूखी नीम की पत्तियां या लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियां प्राकृतिक कीटनाशक का काम करती हैं और कपड़ों को सुरक्षित रखती हैं।
- स्वेटर और ऊनी कपड़ों को कभी भी हैंगर पर डालकर स्टोर नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक लटके रहने से ऊन लटकने लगती है और कपड़े का आकार भी बिगड़ जाता है। हमेशा भारी कपड़ों को नीचे और हल्के कपड़ों को ऊपर रखते हुए अच्छे तरीके से फोल्ड करना चाहिए।
- अलमारी की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए और जब भी आप उन पर कपड़े रखें तो अलमारी को भी सूखा लें। लकड़ी की दरारों में बटर पेपर बिछाकर कपड़े को रखें। खासतौर पर बारिश के मौसम में एक बार अलमारी को धूप जरूर दिखाएं।
इसे भी पढ़ें - कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फर्जी ई-चालान का मैसेज? असली और नकली SMS की पहचान करने के ये हैं आसान तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।