Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

इन चार तरीकों को अपनाकर कारपेट से हटाएं स्लाइम

अक्सर गलती से कारपेट पर स्लाइम लग जाती है। ऐसे में उसे हटाने व कारपेट को क्लीन करने के लिए आप कुछ तरीकों का सहारा ले सकती हैं।  
Updated:- 2023-11-08, 14:30 IST
image

हम सभी अपने घर को सजाने के लिए कारपेट का इस्तेमाल करते हैं। लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम आदि में अलग-अलग साइज व डिजाइन के कारपेट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अमूमन यह देखने में आता है कि जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर कारपेट की अतिरिक्त केयर करनी पड़ती है। कई बार बच्चे कारपेट पर बैठकर ही खेलने लगते हैं। लेकिन अगर उनके हाथ में स्लाइम हो और खेलते समय स्लाइम कारपेट पर लग जाए तो उसे निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। 

चूंकि कारपेट काफी महंगे आते हैं, इसलिए आप उसे बार-बार चेंज नहीं कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर स्लाइम के कारण वह देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के कारपेट से स्लाइम को रिमूव कर सकती हैं-

रबिंग अल्कोहल की लें मदद

अगर गलती से कारपेट पर स्लाइम लग गई है तो उसे रिमूव करने के लिए रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए, आपको बस इतना करना है कि आप एक कपड़े पर थोड़ी मात्रा में रबिंग अल्कोहल लगाएं। अब इस कपड़े को स्लाइम के ऊपर रखें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे आपके कारपेट पर लगी स्लाइम सॉफ्ट हो जाएगी। अब आप इसे धीरे से खुरचकर हटा सकती हैं। ऐसे बार स्लाइम क्लीन करने के बाद आप एक गीले कपड़े की मदद से उस एरिया को क्लीन करें। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बेकिंग सोडा पेस्ट आएगा काम

How do you remove dried slime

बेकिंग सोडा को क्लीनिंग के लिए एक बेहतरीन इंग्रीडिएंट माना जाता है। अमूमन घर की अलग-अलग जगहों की सफाई के लिए लोग बेकिंग सोडा के पेस्ट की मदद लेते हैं। हालांकि, इसकी मदद से कारपेट पर लगे स्लाइम को भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए, आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्लाइम पर लगाएं और सूखने के लिए कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। एक बार सूख जाने के बाद आप पेस्ट को ब्रश या वैक्यूम की मदद से हटा दें। आप देखेंगी कि स्लाइम कारपेट से आसानी से निकल जाएगी। अंत में, एक गीले कपड़े से कारपेट को क्लीन करें।

 

कमर्शियल कारपेट क्लीनर की लें मदद

अगर आपका कारपेट काफी महंगा है और आप किसी घरेलू उपाय की मदद नहीं लेना चाहती हैं तो ऐसे में आप मार्केट में मिलने वाले कमर्शियल कारपेट क्लीन का इस्तेमाल करें। इनका मुख्य काम कारपेट पर लगे किसी भी दाग या गंदगी को साफ करना ही होता है। इसकी मदद से आप कारपेट पर लगी स्लाइम को भी आसानी से क्लीन कर पाएंगी। हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करते समय एक बार इंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह से पढ़ना ना भूलें।

 

इसे भी पढ़ें: अचानक घर में आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में ऐसे साफ करें अपना घर

अपनाएं फ्रीजिंग टेक्निक

Does slime ruin carpet

यह एक आसान टेक्निक है, लेकिन इसकी मदद से कारपेट से स्लाइम को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े रखें। अब इस प्लास्टिक बैग को स्लाइम के ऊपर रखें और फिर उसके सख्त होने की प्रतीक्षा करें। एक बार जब स्लाइम सख्त हो जाए, तो बटर नाइफ या क्रेडिट कार्ड से जितना हो सके धीरे से खुरचें। अगर कारपेट पर अभी भी थोड़ी-बहुत स्लाइम है तो आप उसे वैक्यूम करके रिमूव कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।