पुराने फोटो एल्बम को खराब होने से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

जब फोन और डिजिटल कैमरा नहीं हुआ करते थे। तब रील वाले कैमरे की मदद तस्वीरें खींची जाती थी। आपके पास भी यकीनन ऐसी कई फोटोज होंगी, जिन्हें एल्बम में संभाल कर रखा गया है। कई बार लंबे समय तक एक जगह रखे होने के कारण फोटोज में धूल, गंदगी और नमी लग जाती है, ऐसे में इनकी देखभाल करना बेहद मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में अगर आप अपनी यादों को जैसे का तैसा संभाल कर रखना चाहती हैं, तो आपको फोटो एल्बम को खराब होने से बचाना होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने फोटो एल्बम को सुरक्षित रख सकती हैं। ऐसा करने से इन तस्वीरों की शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं फोटो प्रिजर्विंग टिप्स के बारे में-
समय-समय पर साफ करें एल्बम-
- अपने एल्बम की फोटो को खराब होने से बचाने के लिए सबसे पहले फोटोज को एल्बम से बाहर निकालकर रख दें।
- इसके बाद अपने एल्बम को करीब 30 मिनट सीधे धूप में बाहर रख दें, ऐसा करने से एल्बम के अंदर बनी नमी कम हो जाएगी।
- फिर आप एक नम कपड़े की मदद एल्बम को अच्छी तरह से साफ करें और इसे कुछ देर के लिए सूखा दें। ऐसा करने से आपका एल्बम दोबारा फोटोज रखने के लिए तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- यादगार पलों को घर में सजाएं कुछ इस तरह कि टिक जाएं हर किसी निगाहें उस पर
एल्बम के लिए इस तरह की जगह का करें चुनाव-
अगर एल्बम सही जगह पर न रखा जाए तो वह और भी जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा अपना तस्वीरों को ठंडी, अंधेरी और सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए। कई बार ज्यादा गर्मी और नमी के कारण आपके एल्बम में भी नमी जमा हो जाती है, अगर सही समय पर इसका ध्यान न दिया जाए तो फोटोज बुरी तरह से खराब हो सकती हैं।
पुरानी तस्वीरों की बनाएं कॉपी-
फोटोग्राफ धूप, धूल और मौसम की वजह से कुछ समय बाद धुंधली हो जाती है। ऐसे में पुरानी फोटोज की हमेशा एक दूसरी कॉपी बनाकर रख लेनी चाहिए। ताकि अगर एक भी खराब हो जाए तो चिंता की बात न हो। इसके अलावा आप चाहें तो इन तस्वीरों की फोटोज खींचकर आप लैपटॉप में भी सेव कर सकते हैं। ऐसे में फोटोज खराब होने के बाद भी दोबारा बनाई जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- गलत दिशा में लगाएंगी तस्वीर तो बदल जाएगी जीवन की दशा
इस तरह से करें अपनी तस्वीरों को स्टोर-
सबसे जरूरी बात है कि हम आपनी तस्वीरों को कहां पर स्टोर करते हैं। अगर आपका फैमिली एल्बम बेहद पुराना हो चुका है, तो आपको उसे तुरंत बदल देना चाहिए। इसकी जगह आप अपनी तस्वीरों को नए एल्बम में शिफ्ट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के एस्थेटिक एल्बम आ रहे हैं, ऐसे में आप अपनी पुरानी तस्वीरों को उनमें भी स्टोर कर सकती हैं।
पुरानी फोटोज को इन चीजों से रखें दूर-
पुरानी तस्वीरों को 75 फारेनहाइट से कम तापमान में स्टोर करें। इन्हें अटारी, बेसमेंट या गैरेज में स्टोर करने से बचें, क्योंकि इन जगहों पर तापमान और नमी दोनों ही समय-समय बदल जाते हैं, जिस वजह से फोटोज में मॉइश्चर बन जाता है।
पुरानी फोटोज( ऐश्वर्या राय की पुरानी फोटोज) को ऐसे क्षेत्रों से दूर रखें, जहां उन्हें दीमक लगने का रिस्क हो। ये दीमक आपकी तस्वीरों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
तो इन टिप्स की मदद से आप अपनी फोटो एल्बम का ख्याल रख साकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।