Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

Water Gallon Reuse Ideas: पानी के गैलन को फेंकने के बजाय ऐसे तैयार करें ऑर्गेनाइजर, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Water Cane Reuse Ideas: आज के समय लोग आरवो वाटर या फिर वाटर गैलन में पानी भरकर रखना पसंद करते हैं, लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल होने के कारण अक्सर इसका रंग फीका पड़ जाता है, जो देखने में गंदा लगता है। अब ऐसे में लोग इसे कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप इसकी मदद से घर से लेकर गार्डेन में इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाकर तैयार कर सकती हैं?
Updated:- 2026-05-11, 12:40 IST
water Bottle reuse idea

Water Gallon Reuse Ideas: अक्सर हमारे घरों में पानी के खाली गैलन या बड़ी प्लास्टिक की बोतलें जमा हो जाती हैं, जिन्हें हम कचरा समझकर कबाड़ में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये मजबूत प्लास्टिक गैलन आपके घर और किचन को व्यवस्थित करने के लिए कितने काम आ सकते हैं? इन्हें फेंकने के बजाय आप थोड़े से क्रिएटिव चेंज करके शानदार ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। ऐसा करने से न केवल आपके पैसों की बचत होती है और आपको बाजार से महंगे प्लास्टिक कंटेनर नहीं खरीदने पड़ेगे। साथ ही, ये इतने टिकाऊ होते हैं, कि एक बार बनाने के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं।आइए जानते हैं कि कैसे आप इन खाली गैलन से यूजफुल चीजें कैसे बनाएं?

बाथरूम क्लीनिंग किट 

image - 2026-05-11T124001.399

पानी की खाली पड़े गैलन की मदद से आप बाथरूम के लिए ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसमें आप बाथरूम के फर्श साफ करने वाले ब्रश, वाइपर और फिनाइल की बोतलों को रख सकती हैं। इससे बाथरूम फैला हुआ नहीं दिखेगा।

किचन के लिए अनाज और सामान रखने के डिब्बे

how to make kitchen orgniser with water gallon

पानी के गैलन का सबसे बेहतरीन उपयोग किचन ऑर्गेनाइजर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप गैलन के ऊपरी हिस्से को सावधानी से काट लें। अब नीचे का बचा हुआ हिस्सा एक गहरे कंटेनर की तरह काम करेगा। आप इसमें दालें, चावल, चीनी या पैकेट वाले मसाले रख सकती हैं। अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो इसके चारों ओर रंगीन चार्ट पेपर चिपका दें या एक्रिलिक पेंट से डिजाइन बना दें। इस तरह आपके पास एक मजबूत और वाटरप्रूफ स्टोरेज बॉक्स तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें

गार्डन के लिए वर्टिकल प्लांटर्स और वॉटरिंग कैन

plastic gallon craft ideas easy

अगर आपको बागवानी का शौक है, तो पानी के गैलन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। गैलन को बीच से आधा काटकर आप दो बेहतरीन गमले तैयार कर सकती हैं। नीचे वाले हिस्से में ड्रेनेज के लिए छोटे छेद करें और उसमें मिट्टी भरकर पौधे लगा दें। इसके अलावा, गैलन के ढक्कन में सुई की मदद से बारीक छेद करके आप एक वॉटरिंग कैन भी बना सकती हैं। इसे आप अपनी बालकनी में टांग भी सकते हैं, जिससे कम जगह में एक खूबसूरत वर्टिकल गार्डन तैयार हो जाएगा।

बच्चों के खिलौने और स्टेशनरी होल्डर

how to make toy orgniser with water gallon

घर में बच्चों के छोटे-छोटे खिलौने, जैसे लेगो ब्लॉक्स, छोटी गाड़ियां या कलर पेंसिल्स अक्सर यहां-वहां बिखरे रहते हैं। इसके लिए आप गैलन के सामने के हिस्से में एक बड़ा चौकोर छेद काट लें। अब यह एक बास्केट की तरह काम करेगा जिसमें बच्चे आसानी से अपना सामान रख सकती हैं। हैंडल होने की वजह से बच्चे इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से उठा भी सकेंगे। इसे और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बच्चों के पसंदीदा कार्टून स्टिकर भी लगा सकती हैं।

सफाई के सामान और टूल किट का रखने के लिए

tools orgniser

बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले ब्रश, साबुन के पैकेट या घर की मरम्मत के औजार जैसे पेचकस और हथौड़ी रखने के लिए भी गैलन का इस्तेमाल किया जा सकता है। गैलन को इस तरह काटें कि उसका हैंडल बना रहे, ताकि आप उसे दीवार पर किसी कील की मदद से टांग सकें। यह आपके गैराज या स्टोर रूम के छोटे सामानों को एक जगह रखने का सबसे सस्ता और टिकाऊ तरीका है। इससे सामान ढूंढने में समय भी बचेगा और आपका घर भी साफ-सुथरा नजर आएगा।

गैलन से बनाएं लॉन्ड्री बैग

laundary bag kaise banaye

पानी के खाली गैलन से लॉन्ड्री बैग बनाने के लिए उसका ऊपरी हिस्सा काटकर अलग कर दें। किनारों को सैंडपेपर से चिकना करें या टेप लगा दें। हवा के लिए ड्रिल से छोटे छेद करें और सजावट के लिए चारों तरफ जूट की रस्सी लपेट दें। अंत में, रस्सी से दो हैंडल लगा दें। अब आपका किफायती लॉन्ड्री बैग तैयार है।

इसे भी पढ़ें- Hanger Reuse ideas: पुराने हैंगर को फेंकने की गलती न करें, बगीचे से लेकर लैपटॉप स्टैंड तक; ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।