Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें

Polythene Reuse Ideas: हमारे घरों में अक्सर सामान के साथ ढेर सारी पॉलीथीन की थैलियां इकट्ठा हो जाती हैं। ज्यादातर लोग इन्हें कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, कि इसकी मदद से आप घर को सजाने वाली चीजें बना सकती हैं। जी हां, घर को सजाने वाली चीजें। इन पुरानी थैलियों को फेंकने के बजाय आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर घर की सजावट और रोजमर्रा के काम आने वाली खूबसूरत चीजें बना सकती हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पॉलीथीन से बनाएं प्लांट पॉट कवर

प्लांट पॉट कवर बनाने के लिए घर में रखी रंग-बिरंगी पॉलिथीन का उपयोग करें। सबसे पहले पॉलीथीन बैग्स को साफ करके उन्हें लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। अब इन स्ट्रिप्स को बुनाई या क्रोशिया की मदद से गोल आकार में तैयार करें। चाहें तो अलग-अलग रंगों को मिलाकर डिजाइन भी बना सकती हैं।
पॉलीथीन से बनाएं सुंदर फूल

आप रंग-बिरंगी पॉलीथीन का इस्तेमाल करके ऐसे फूल बना सकती हैं जो कभी नहीं मुरझाएंगे। इसके लिए अलग-अलग रंगों की थैलियों को बराबर चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें पंखुड़ियों की तरह मोड़कर धागे से बांध दें और बीच में एक मोती या बटन लगा दें। इन फूलों को आप गुलदस्ते में रख सकती हैं या फिर दीवार पर सजाने वाली तोरण बना सकती हैं। ये फूल दिखने में बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं और इन्हें धोना भी आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी से ऐसे बनवाएं स्टाइलिश शॉर्ट फ्रॉक, गर्मियों में मिलेगा एकदम नया और ट्रेंडी लुक
बनाएं पायदान

अगर आपके पास बहुत सारी थैलियां हो गई हैं, तो आप उनका पायदान बना सकती हैं। इसके लिए थैलियों को लंबी-लंबी पट्टियों में काट लें और उनकी लंबी रस्सी जैसी चोटी गूंथ लें। अब इस चोटी को गोल-गोल घुमाते हुए आपस में सिल दें। आप चाहें तो क्रोशिया का इस्तेमाल करके इनसे छोटे पायदान, बैठने वाली चटाई या मेज के लिए कोस्टर भी बना सकती हैं। ये काफी मजबूत होते हैं और पानी गिरने पर जल्दी खराब भी नहीं होते।
पॉलिथीन से बनाएं वॉटरप्रूफ टोकरियां

पॉलीथीन की पट्टियों को आपस में गूंथकर आप छोटी-बड़ी टोकरियां तैयार कर सकती हैं। इन टोकरियों का इस्तेमाल आप बाथरूम में साबुन रखने, रसोई में लहसुन-प्याज रखने या बच्चों के छोटे खिलौने आरेंज करने के लिए कर सकती हैं। पॉलीथीन वॉटरप्रूफ होती है, इसलिए इन टोकरियों में नमी का कोई असर नहीं होता और इन्हें साफ करना भी बहुत आसान है।
बच्चों के लिए खिलौना बनाने के लिए करें इस्तेमाल
पॉलिथीन का एक और बेहतरीन इस्तेमाल खिलौने बनाने में किया जा सकता है। आप पुराने कपड़ों से छोटी गुड़िया या टेडी बियर बना सकती हैं और उनके अंदर रुई की जगह साफ पॉलीथीन की कतरनें भर सकती हैं। इससे खिलौना फूला हुआ और हल्का रहता है।
इसे भी पढ़ें- Leftover Cooking Oil Reuse Ideas: यूज्ड कुकिंग ऑयल अब नहीं जाएगा बेकार, इन घरेलू कामों में दिखाएगा कमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, shutterstock
- पॉलीथीन से क्या-क्या बना सकते हैं?
- बेकार पड़ी पॉलीथीन से फूल, डेकोरेशन आइटम और खिलौना बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।