पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जड़ा तमाचा, देखिए वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान की महिला पत्रकार रिपोर्टिंग के दौरान थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।
Updated:- 2022-07-13, 11:26 IST
image

आपने रिपोर्टिंग करते हुए कईं पत्रकारों की वीडियो देखी होगी। पर इन दिनों सोशल मीडिया पर रिपोर्टिंग का बिल्कुल अलग वीडियो वायरल हो रहा है। आपने इससे पहले शायद ही किसी पत्रकार को ऐसा करते हुए देखा हो। वायरल हो रहे वीडियो में महिला पत्रकार थप्पड़ मारती नजर आ रही है। यह वीडियो पाकिस्तान का है। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग पत्रकार की थप्पड़ मारने वाली वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल 9 जुलाई को ईद का त्योहार मनाया गया था। यह महिला पत्रकार उसी के लिए रिपोर्टिंग करने ग्राउंड पर पहुंची थीं। इस दौरान अचानक से आसपास खड़े लोगों में एक लड़के को पत्रकार तमाचा जड़ देती है। आप भी जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।

रिपोर्टिंग के दौरान क्यों जड़ा तमाचा

पत्रकार आए दिन अलग-अलग विषयों को कवर करने के लिए ग्राउंड पर उतरते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान की महिला पत्रकार पीस टू कैमरा देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी बात को खत्म कर रही होती हैं कि वीडियो के बीच में एक लड़का उनकी तरफ हाथ करके कुछ बोलता है। फिर क्या था, जैसे ही  महिला पत्रकार अपनी बात खत्म करती है, उस लड़के को तमाचा जड़ देती हैं। हालांकि उस लड़के ने क्या बोला यह समझ नहीं आ पा रहा है। कहा जा रहा है कि इस लड़के ने महिला पत्रकार से कुछ गलत बोला था जिसके बाद पत्रकार ने थप्पड़ मार दिया। इस वीडियो को 11 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया गया था और अभी तक इस वीडियो को 668 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। (पत्रकारिता पर बनीं फिल्में)

इसे भी पढ़ेंः ये वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट क्या है? आजकल हर शादी में फॉलो किया जा रहा है यह ट्रेंड

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं इस वीडियो से पहले और बाद में क्या हुआ जानना चाहता हूं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि आखिर हुआ क्या है, यह समझ में ही नहीं आया। वहीं कुछ यूजर इस वीडियो पर फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि मैं और मेरा भाई भी कुछ ऐसे ही करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि महिला पत्रकार अपनों हाथों से ईद मुबारक बोल रही हैं।

इसे भी पढ़ेंः महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के नाम में क्यों होता है O? जानिए इसके पीछे की कहानी

चांद नवाब का वीडियो भी हुआ था वायरल

इससे पहले पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में चांद नवाब भीड़ की वजह से कई टेक लेने के बाद भी अपनी बात पूरी नहीं कर पा रहे थे। महिला पत्रकार की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को चांद नवाब का वायरल वीडियो भी याद आ रहा है।

महिला पत्रकार का रिपोर्टिंग के दौरान थप्पड़ मारने का क्या कारण है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। आपका इस वीडियो पर क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: مومنہ/Twitter (Image Grab)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।