कहा जाता है कि दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग जितना डार्क हो प्यार उतना ही ज्यादा होता है। अपना प्यार दिखाने के लिए दुल्हन अपनी मेहंदी पर दूल्हे का नाम भी लिखती है। लेकिन प्यार का इजहार करने के कई तरीके भी हो सकते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही है। वह वीडियो में बताती है कि उसने अपने पति का नाम मेंहदी पर न लिखकर एक अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार किया है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी जानिए कि इस ब्राइड की मेहंदी में क्या खास है।
क्यों नहीं लिखवाया मेंहदी पर दूल्हे के नाम?
View this post on Instagram
समय के साथ प्यार का इजहार करने के तरीके भी बदल गए हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी मेहंदी पर दूल्हे का नाम नहीं लिखवाया है। वायरल वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम अंजली है। उन्होंने अपनी मेहंदी पर प्रसिद्ध चित्र बनवाए हैं। उनकी मेहंदी पर गुस्ताव क्लिम्ट की द किस, होकुसाई की द ग्रेट वेव ऑफ कनागावा और पाब्लो पिकासो की फेमे औ कोलियर जौन के चित्र शामिल है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि शादियां चिंता-उत्प्रेरण कर सकती हैं। खासकर अगर चीजें आपके कंट्रोल में ना हो और परिवारों द्वारा आयोजित की जा रही हों। यह उन कई छोटी-छोटी चीजों का हिस्सा है जो मैंने खुद को शांत करने और हर समारोह से जुड़ने के लिए की थीं।
इसे भी पढ़ेंः OMG: एक ऑटो रिक्शा में बैठे 27 लोग, गिनती करते-करते थक गया पुलिसकर्मी
लोगों ने किया पसंद
View this post on Instagram
वायरल हो रही इस वीडियो पर अभी तक 60 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर को मेंहदी इतनी अच्छी लगी की उसने कमेंट सेक्शन में मेंहदी आर्टिस्ट के बारे में ही पूछ लिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह मेंहदी सच में बहुत खूबसूरतहै। कुछ यूजर अंजली के अलग तरीके से प्यार दिखाने के तरीके की भी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के बाद शादी की एक और वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो अपनी पति के साथ अंगूठी ढूंढने वाली रस्म करती नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः Viral Video: दूल्हे और दुल्हन ने किया ऐसा शानदार डांस तालियां बजाते थक गए लोग
लोगों को तो अंजली का प्यार इजहार करने का तरीका बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसी लगी? यह हमें वीडियो के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।