Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

क्या आपने देखा देसी गाने पर विदेशी लड़कों का धमाकेदार डांस? वीडियो मचा रही है धूम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विदेशी लड़के इंडियन गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
Updated:- 2022-07-12, 11:37 IST
image

डांस के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंडियन गाना बज रहा है जिसपर विदेशी लड़के डांस करते नजर आ रहे हैं। न सिर्फ गाना इंडियन है बल्कि डांस भी इंडियन है। पंजाबी गानों के बजते ही लोगों का डांस खुद ब खुद बाहर आ जाता है और वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। वहीं इंडियन गानों पर विदेशी लड़को का धमाकेदार डांस देखकर लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। आप भी जानिए आखिर विदेशी लड़के किस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विदेशी लड़कों का धामाकेदार डांस 

ट्विटर पर लोग कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। पर कुछ पोस्ट देखते ही देखते बहुत ज्यादा वायरल हो जाते हैं। मेजर सुरेंद्र पूनिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह वीडियो नॉर्वे का है। वीडियो में पेंट-कोर्ट पहने विदेशी लड़के नजर आ रहे हैं जो फेमस पंजाबी गाने पर ऐसा डांस करते हैं कि लोग उन्हें देखते रह जाते हैं। गाने के साथ-साथ उनके डांस स्टेप भी इंडियन हैं। विदेशी लड़को की टीम साडी गली भूल के भी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो लगभग एक महीने पुराना बताया जा रहा है लेकिन मेजर सुरेंद्र पूनिया ने जैसे ही इस वीडियो के शेयर किया देखते ही देखते व्यूज की संख्या मिलियन पार पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ेंः Oldest Tiger राजा की हुई मौत, देखिए अंतिम विदाई की फोटोज

वीडियो को मिले 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस वायरल वीडियो को अभी तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह साफ दिखता है कि लोगों को विदेशी लड़कों का डांस बहुत पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं 2 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को रिट्विट भी कर चुके हैं। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है कि वक्त बदल रहा है - देसी डांस। वहीं कुछ लोग लड़कों के डांस स्टेप की बहुत तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो विदेशी लड़कों को भारतीयों से अच्छा डांसर तक बता दिया। 

इसे भी पढ़ेंः मां ने बच्चे के लिए रोटी बनाते-बनाते गाया यह गाना, सुरीली आवाज सुन हो जाएंगे दीवाने

आया करो जी साडी गली भूलकर भी भी गाना 2011 में तनु वेड्स मनु मूवी में आया था। लोगों ने इस गाने को बहुत पसंद किया था। यही कारण है कि आज भी हर पार्टी-फंक्शन में यह गाने बजता सुनाई देता है। विदेशी लड़कों ने इस गाने पर डांस करके लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। आपको इनका डांस कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: Major Surendra Poonia/Twitter

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।