शादी में सोलो ब्राइडल परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये गाने

शादी या संगीत सेरेमनी में सभी को डांस का इंतजार होता है। डांस इंडियन शादी का जरूरी हिस्सा होता है, इसलिए शादी का सीजन आते ही हर तरफ म्यूजिक सुनाई देता है। शादी में सभी की परफॉर्मेंस से अलग दुल्हन की परफॉर्मेंस होनी चाहिए, इसलिए कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर किस गाने पर डांस परफॉर्म किया जाए। अगर आपने अभी तक अपनी ब्राइडल परफॉर्मेंस के लिए गाने नहीं चुनें हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में ऐड करके आप एक परफेक्ट ब्राइडल परफॉर्मेंस तैयार कर सकती हैं। इनता ही नहीं इन गानों पर डांस करके आप अपने इस मोमेंट को और यादगार बना सकती हैं।
नहीं जाना-

नेहा भासीन की आवाज में गाया हुआ गाना 'नहीं जाना नहीं जाना वे तेरे नाल नहीं जाना' ब्राइड्स के फेवरेट गानों में से एक है। इस गाने को 2016 में रिलीज किया था, जिसे म्यूजिक लिस्टनर्स ने बहुत पसंद किया। वैसे तो यह गाना पंजाबी भाषा में है पर इसे इंडियन हिंदी भाषा जानने वाले भी आसानी से समझ सकते हैं।
पल्लो लटके-

फिल्म 'शादी में जरूर आना' का यह गाना डांस के लिए परफेक्ट सॉन्ग में से एक है। यह गाना आपको फुल पार्टी वाइब्स देता है, बीट्स के कारण इस गाने पर डांस करना बहुत आसान हो जाता है। इस गाने में आपको फाजिलपुरिया, ज्योतिका टांगरी और यासेर देसाई की आवाज सुनने को मिलती है।
लगन लागी रे-

अमित त्रिवेदी का लिखा और गाया हुआ गाना 'लगन लागी रे' एक परफेक्ट वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने को 2021 में रिलीज किया गया था, रिलीज के कुछ दिन बाद ही यह गाना म्यूजिक लवर्स की पसंद बन गया। इस गाने पर आप एक परफेक्ट डांस तैयार कर सकती हैं।
जग घुमया-

फिल्म 'सुल्तान' का गाना 'जग घुमया' रिलीज के इतने सालों बाद भी ऑडियंस में बहुत पसंद किया जाता है। इसका फीमेल वर्जन नेहा भासीन ने गया है, जिसे आप अपनी परफॉर्मेंस प्लेलिस्ट में जोड़ सकती हैं।
चीट्टियां कलाइयां-

जैकलीन फर्नांडिस की अदाओं से भरा यह गाना भला किसे याद नहीं होगा। इस गाने में आपको कनिका कपूर और मीत ब्रोस की आवाज सुनने को मिलती है। इस गाने की बीट्स बहुत एनरजेटिक है, इसलिए इसपर डांस तैयार करना बहुत आसान है।
इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया राजकुमारी का किरदार, एक्टिंग और खूबसूरती से जीता दिल
बन्नो-

फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना बन्नो एक ऑल टाइम वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने में आपको सिंगर स्वाति शर्मा और बृजेश शंडल्ल्य की आवाज सुनने को मिलती है। फिल्म का एक दूसरा गाना घणी बावरी भी ऐसी ही पार्टी वाइब्स देता है, आप चाहें तो दोनों गानों को मिक्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शादी में इन गानों पर करें दमदार कपल डांस परफॉर्मेंस
सैंया सुपरस्टार-

फिल्म 'एक पहेली लीला' का यह गाना भी शादी सीजन के लिए एक परफेक्ट गाना है। इस गाने में आपको तुलसी कुमार की आवाज सुनने को मिलेगी, साथ ही अगर आप चाहें तो सनी लियोन की तरह ही चश्मा लगाकर भी फिल्म जैसा ही डांस तैयार कर सकती हैं।
आफरीन-

कोक स्टूडियो सीजन 9 का गाना आफरीन खूबसूरत पाकिस्तानी गानों में से एक है। इस गाने में आपको मोमिना मुस्तेहसन और राहत फतेह अली खान की आवाज सुनने को मिलती है। 2016 में रिलीज हुआ या गाना म्यूजिक लवर्स को आज तक पसंद आता है। इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं।
तो यह थे कुछ गाने जिनकी मदद से आपकी परफेक्ट वेडिंग सोलो डांस प्ले लिस्ट तैयार हो जाएगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- gstatic.com, weddingwire.in, charmboardm.com, koimoi.com, lyricsgunguein.com, lyricsmint.com and google searches
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।