Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

Viral News: इस शख्स ने लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपए, सपने में देखा था नंबर

रात को सपना सुबह सच हो जाए तो आपको कैसा लगेगा? अमेरिका के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
Updated:- 2022-07-05, 16:23 IST
image

कुछ सपने बुरे तो कुछ बहुत अच्छे होते हैं। अच्छा सपना देखने के बाद लोग अक्सर कहते हैं कि काश सपना पूरा हो जाए। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हकीकत में हुआ है। इस खबर को पढ़ते ही आपको ऐसा लगेगा कि सपने सच में सच होते हैं।  अमेरिका के शख्स के अनुसार उसने रात को सोते वक्त सपने में एक लॉटरी का नंबर देखा था और सुबह उठ कर उसी नंबर की लॉटरी की टिकट ले ली। टिकट लेने के बाद आगे जो हुआ वो बहुत दिलचस्प है। इस शख्स का नाम अलोंजो कोलमैन बताया जा रहा है। आइए जानते हैं, इस शख्स के साथ आगे क्या होता है।

जीते 2 करोड़ रुपए

सपने में लॉटरी का नंबर देखने के बाद उसने सुबह उठते ही टिकट खरीद ली। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसने लॉटरी जीत ली है। उसे लॉटरी जीतने के बाद लगभग 2 करोड़ रुपए (सैलून को देना पड़ा 2 करोड़ का मुआवजा) मिले हैं। अलोंजो कोलमैन ने शायद ही कभी कल्पना की होगी की वो कभी 2 करोड़ की लॉटरी जीतेगा। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अलोंजो कोलमैन सुर्खियों में है। यह मामला अमेरिका के वर्जीनिया इलाके का बताया जा है।

इसे भी पढ़ेंः Viral Video: 2 बुजुर्ग यात्रियों ने की बस में जगह के लिए लड़ाई, जाने फिर आगे क्या हुआ

कितने की खरीदी थी टिकट?

एक टिकट आपको राजा बना सकती है। जैसे अमेरिका का रहने वाला यह शख्स लॉटरी का टिकट खरीद कर करोड़ों का मालिक बन गया। ऐसे में जो भी इस खबर के बारे में सुनता है, सबसे पहले यही सवाल करता है कि इस शख्स ने यह टिकट कितने की ली थी। आप लॉटरी की टिकट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि उन्होंने यह टिकट महज 2 डॉलर की खरीदी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस लॉटरी की टिकट को करीब 40 लाख लोगों ने खरीदा था। ऐसे में अलोंजो कोलमैन 40 लाख लोगों को हराकर विजेता बना है।

इसे भी पढ़ेंः Video: दुल्हन बोली इस एक्टर से मिले बिना नहीं करूंगी शादी, आप भी देखिए वायरल वीडियो

इससे पहले भी एक ऐसी खबर सामने आई थी। जब पंजाब के रहने वाले एक शख्स ने 1.75 करोड़ की लॉटरी जीत ली थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनकी बीवी को यह आदत बिल्कुल पसंद नहीं थी। लेकिन उन्हें अपने आप पर पूरा विश्वास था।

इस खबर को पढ़ने के बाद आपको क्या लगता है, सपने सच में सच होते हैं? अगर आपका भी कोई सपना सच हो जाए तो आपको कैसा लगेगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।