एक्ट्रेस मंदाकिनी की फोटो कॉपी है उनकी बेटी, फोटो देख आप भी बोलेंगे 'वाह'

एक्ट्रेस मंदाकिनी और उनकी बेटी दिखने में सेम टू सेम लगती हैं। इस आर्टिकल में जानिए दोनों के बारे में। 
Updated:- 2022-07-29, 13:05 IST
image

90 के दशक की कुछ एक्ट्रेस के किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी ने भी दर्शकों को दिल में एक अलग जगह बनाई थी। मंदाकिनी 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में दिखीं थीं। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया था। किरदार के साथ-साथ लोगों को मंदाकिनी बहुत खूबसूरत भी लगती थी।

पिछले कुछ समय से मंदाकिनी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल मंदाकिनी की बेटी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग उन्हें और उनकी बेटी को सेम टू सेम बता रहे हैं। आप भी मंदाकिनी और उनकी बेटी की तस्वीर देखकर एक पल के लिए कंफ्यूज हो जाएंगे। आइए आप भी देखिए मंदाकिनी की बेटी की तस्वीरें और जानिए उनके बारे में। 

देखिए मंदाकिनी की बेटी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mandakini (@mandakiniofficial)

मंदाकिनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां ओ मां गाने का पोस्टर शेयर किया है। इसके बाद से वो एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर मंदाकिनी की फैमिली के साथ फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। फोटोज में उनकी बेटी राबजे इनाया ठाकुर काफी बड़ी नजर आ रही हैं। लोग मां-बेटी को जोड़ी को एक दूसरे की फोटो कॉपी बता रहे हैं। राबजे फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। वहीं मंदाकिनी इन दिनों फिल्मों में दूर हैं लेकिन वो कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें 'राम तेरी गंगा मैली' के अलावा 'डांस डांस', 'प्यार के नाम कुर्बान', 'लड़ाई' और नाग नागिन जैसी ढेर सारी फिल्मों का नाम शामिल है। आखिरी बार मंदाकिनी 'जोरदार' फिल्म में नजर आई थीं। (क्या था मुगल हरम? जहां काम करने के लिए नियुक्त किए जाते थे किन्नर)

इसे भी पढ़ेंः नारियल का खोल है बहुत काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kagyur Rinpochey (@kagyurrinpochey)

दाऊद इब्राहिम से क्यों जोड़ा गया था नाम 

90 के दशक में मंदाकिनी का नाम दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था और इससे उनके करियर पर बहुत असर पड़ा था। 1994 में दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम में दोनों की कई फोटोज सामने भी आई थी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने और दाऊद के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद मंदाकिनी ने शादी कर थी और फिल्मों से दूरी बना ली थी। जल्द ही मंदाकिनी एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। वहीं कहा ऐसा भी जा रहा है कि इसके बाद वो एक वेब सीरीज में भी नजर आ सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः 90 के दशक के ये विज्ञापन हो गए थे वायरल

लोगों को तो मंदाकिनी और उनकी बेटी राबजे इनाया ठाकुर दिखने में बिल्कुल एक जैसी लग रही हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: mandakiniofficial/Instagram 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।