Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

लेबर पेन को पीरियड दर्द समझ रही थी छात्रा, टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म

20 साल की ब्रिटिश छात्रा की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में। 
Updated:- 2022-06-29, 12:20 IST
image

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसे सुन आप चौंक उठेंगे। यह खबर एक 20 साल की ब्रिटिश छात्रा की है जिनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आप हैरान हो सकते हैं। छात्रा का नाम जेस डेविस है। जेस डेविस को लगता था कि वह इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या की वजह से पेट दर्द का सामना कर रही हैं पर असल में ऐसा नहीं था। हाल ही में उन्होंने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद उन्हें पता चला की वह गर्भवती थीं।द इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेस डेविस साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय में इतिहास और राजनीति की छात्रा हैं। आइए जानते हैं, आखिर पूरी खबर है क्या। 

ब्रिटिश छात्रा ने टॉयलेट में की डिलीवरी

student baby delivery news

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश छात्रा का पूरा नाम जेस डेविस ब्रिस्टल है। उन्हें प्रेग्नेंसी के लक्षण नहीं थे। छात्रा ने कहा है कि उन्हें हमेशा इर्रेगुलर पीरियड्स रहते थे इसलिए उन्होंने इस बात कभी ध्यान भी नहीं दिया कि पिछले कुछ समय से उनको पीरियड्स नहीं हो रहे हैं। वहीं 11 जून को अचानक डिलीवरी हो जाने पर उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं है। मेरे बच्चे ने जब टॉयलेट में रोना शुरू किया तो मुझे लगा जैसे मैं कोई सपना देख रही हूं। जेस डेविस कहती हैं कि मुझे पता ही नहीं था कि मेरे साथ क्या हुआ है, जब तक मैंने बच्चे को रोते हुए नहीं सुना था। वह आगे कहती हैं कि एक दम से बच्चा होने की वजह से शुरुआती दिनों में मुझे थोड़ा अजीब लगा लेकिन अब मैं ठीक हूं।

इसे भी पढ़ेंः ये हैं वे बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होनें अपने फैंस से रचाई शादी

जानिए पूरी खबर के बारे में 

इंडिपेंडेंट के अनुसार, डेविस ने बताया कि अचानक से जोर का दर्द होने पर उन्हें लगा कि यह पीरियड्स की वजह से होने वाला दर्द है। वह दर्द की वजह से चल भी नहीं पा रही थी। इसी वजह से वह अपने बिस्तर पर लेट गईं। वह आगे बताती हैं कि मैं अगले दिन अपने बर्थडे के लिए हाउस पार्टी करने वाली थी इसलिए मैंने खुद को बेहतर महसूस करने के लिए स्नान किया लेकिन दर्द और ज्यादा होने लग गया था। इसके बाद वह टॉयलेट गईं और धक्का देना शुरू किया। जेस डेविस बताती हैं कि मुझे एक बिंदु पर बहुत दर्द हुआ लेकिन मुझे पता ही नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। बच्चे की रोने की आवाज सुनने के बाद उन्हें सब समझ आया। 

इसे भी पढ़ेंः बहन की शादी में भाई ने दिया ऐसा गिफ्ट कि इमोशनल हो गया माहौल, फूट-फूटकर रोई दुल्हन

आउटलेट के रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी के बाद डेविस को  अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चे को एक इनक्यूबेटर में रखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि अब बच्चा और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।

सोशल मीडिया पर इस खबर पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। आपको इस खबर के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक पेज पर जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit: Unsplash

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।