भारत में सिनेमा का क्रेज हमेशा से रहा है। हम सभी किसी न किसी एक्टर को अपना दिल दे बैठते हैं और सभी की ख्वाहिश होती है कि खास वह हमसे शादी कर लें। आप भी किसी स्टार के बड़े फैन होंगे और आप भी यह चाहते होंगे, लेकिन हर किसी का यह सपना सच नहीं होता है। हालांकि, बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होनें अपने फैंस से शादी की। चलिए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो और दिलीप कुमार प्यार की मिसाल हैं। भले ही आज दिलीप कुमार सायरा बानो के साथ न हो, लेकिन वह हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे। दोनों ने एक-दूसरे का सुख-दुख में हमेशा साथ दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार की बेहद बड़ी फैन थीं। वह सोते-जागते केवल उन्हीं के सपने देखती थी। और उन्होनें अपने सपने को हकीकत में साल 1966 बदला। जब दोनों सात जन्मों के साथी बन गए। जब सायरा की शादी हुई थी, तब वह 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 के थे। लेकिन कहते है न प्यार उम्र नहीं देखता, यह बात दोनों के लिए एकदम सच है। हालांकि, बहुत लोगों को लगता था कि यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी, लेकिन प्यार की ताकत हर काम संभव कर देती है।
मुमताज और मयूर माधवानी
मुमताज 70 के दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। उन्होनें भी किसी स्टार से नहीं बल्कि एक बिजनेस मैन से शादी की, कहा जाता है कि वह उनके बेहद बड़े फैन थे। उन्होनें 1974 में मयूर माधवानी से शादी रचाई थी। हालांकि, सभी लोगों को यह लगता था कि उन्होनें मुमताज से केवल सुंदरता के कारण शादी की और यह रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाएगा।
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना
View this post on Instagram
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ऊर्फ काका की एक्टिंग और लुक्स दिल हारने वालों की कमी नहीं थी। हालांकि, उन्होनें डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, जो उनकी फैन थी। जब उन्होनें शादी की तब डिंपल की उम्र केवल 16 साल थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों 9 साल बाद अलग हो गए।
इसे भी पढ़ें: बर्थ एनिवर्सरी: डिंपल के साथ राजेश खन्ना का ये इश्क़ नहीं था आसान, जानें इनकी लव स्टोरी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं। उनका एक्टिंग और फैशन सेंस किसी डीवा से कम नहीं है। वह आज भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और फैंस को योगा के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होनें साल 2009 में ब्रिटिश बिजनेस मैन राज कुंद्रा से शादी की थी। बता दें कि राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के डाई हार्ड फैन थे। दोनों की मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी।
इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी को 11 साल पहले राज कुन्द्रा ने ऐसे किया था प्रपोज़
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका
View this post on Instagram
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में सब कुछ जगजाहिर है। हालांकि, वह प्यार के मामले में इतने भी अनलकी नहीं है, जितना उन्हें समझा गया है। उन्हें भी उनका प्यार मिला। उन्होनें अपनी सबसे बड़ी फैन प्रिंयका से साल 2010 में शादी की।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।