भारत के इस गांव में रहते हैं हमशक्ल लोग

भारत में कई सारी ऐसी जगह हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है लेकिन जब इन जगहों के बारे में लोगों को पता चलता है तो उन्हें विश्वास ही नहीं होता है कि ऐसी जगह भारत में भी हो सकती है।
आपको भले ही यह सुनने में अजीब लगे लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है जहां पर कई सारे लोगों के हमशक्ल आपको मिल ही जाएंगे। इस जगह के बारे में आज हम आपको बताएंगे तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
कहां है हमशक्ल लोगों का गांव?

भारत के केरल राज्य में मलप्पुरम जिले में कोडिन्ही गांव है आपको बता दें कि इस गांव में ज्यादातर लोगों को जुड़वा बच्चे ही हुए हैं।
इस गांव को 'जुड़वा लोगों का गांव' या 'हमशक्ल लोगों का गांव' भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस गांव में लगभग 2000 परिवार रहते हैं। जिसमें से करीब 500 से ज्यादा परिवारों में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है।
इसे भी पढ़ें-ये है वो रहस्यमयी गांव जहां जन्म के बाद लोग हो जाते हैं अंधे
क्यों कहा जाता है 'हमशक्ल लोगों का गांव' ?
इस गांव में रहने वाले लोगों का यह मानना है कि शुरुवात में केवल एक दो घरों में हीजुड़वा बच्चे पैदा हुए थे लेकिन फिर अचानक से गांव के कई परिवारों में जुड़वां बच्चे पैदा होने लगे जिसकी वजह से जुड़वा लोगों की आबादी इस गांव में बहुत अधिक हो गयी।
अपनी इसी अनोखी पहचान के लिए कोडिन्ही गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।
कब से इस गांव में हमशक्ल लोग ले रहे हैं जन्म?
ऐसा माना जाता है कि कोडिन्ही में सबसे पहले साल 1949 में दो हमशक्ल बच्चों का जन्म हुआ था। उसके बाद से कुछ सालों में ही इस गांव में कई सारे जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ।
इसे भी पढ़ें- इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा
क्या पानी की वजह से पैदा हो रहे हैं हमशक्ल लोग?
इस गांव में कई सारे वैज्ञानिकों ने लोगों के डीएनए पर शोध भी किया है। कुछ वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि इस गांव में लोगों के जुड़वा होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। सबसे मुख्य कारण बताया गया है कि गांव के पानी मे कुछ ऐसे केमिकल्स है जिनकी वजह से लोगों के डीएनए में यह बदलाव हो रहा है और इस गांव के लोग जुड़वा बच्चों को जन्म दे रहे हैं।
तो यह थी जानकारी भारत के उस गांव के बारे में जहां सबसे ज्यादा जुड़वा लोग रहते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।