Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:54 PM IST

एक नहीं, जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स हैं। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2022-03-12, 15:28 IST
image

पैरेंट्स बनकर कोई भी व्यक्ति अधिक जिम्मेदार हो जाता है। आमतौर पर, अपनी लाइफ में सेटल हो जाने के बाद लोग पैरेंट्स बनने पर विचार करते हैं। आज के समय में सिर्फ कपल्स ही नहीं, बल्कि सिंगल लोग भी सेरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन रहे हैं। इस क्रम में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है। लेकिन जब आप एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हों और जुड़वा बच्चे के पैरेंट्स बन जाएं तो यकीनन आपकी खुशी दोगुना हो जाती हैं। 

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिनके घर में खुशियों ने दोगुना होकर दस्तक दी। वो कहते हैं ना कि भगवान जब देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ इन बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी हुआ। जी हां, यह सेलेब्स जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने और आज इन बच्चों के साथ अपनी लाइफ को हैप्पी तरीके से जी रहे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-

सेलिना जेटली और पीटर हाग

Bollywood celebs  twins News

सेलिना जेटली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। सेलिना ने ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी पीटर हाग को अपना जीवनसाथी चुना। शादी के बाद सेलिना फिल्मों से दूर हो गईं। बाद में उन्होंने साल 2012 में विंस्टन और विराज नाम के जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इन दिनों सेलिना अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

करण जौहर

bollywood Twins Celebs

करण जौहर की गिनती बॉलीवुड जगत के लोकप्रिय निर्देशक और निर्माता के रूप में होती है। करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन फिर भी वह एक जिम्मेदार पिता हैं। दरअसल, करण जौहर ने पिता बनने के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना। करण जौहर जुड़वा बच्चों के पिता बने। उनके एक लड़की रूही और एक लड़का यश है।

फराह खान

Celebs Twin

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान फिल्मों में एक्टिंग करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े सेलेब्स के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है। फराह खान ने साल 2004 में अपना घर बसाया और साल 2008 में फराह के एक या दो नहीं, बल्कि ट्रिपलेट हुए। फराह ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।

संजय दत्त और मान्यता दत्त

Bollywood actor twins

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अपनी लाइफ में तीन बार शादियां की। पहली शादी से उनकी एक बेटी है। बाद में फरवरी 2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की। यह जोड़ा बाद में जुड़वां बच्चों का पैरेंट बना। संजय और मान्यता इकरा और शहरान के पैरेंट्स बने।

इसे भी पढ़ें : मराठी अंदाज में हुई इन सेलिब्रिटीज की शादी की तस्‍वीरें देखें

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक रह चुके हैं। उन्होंने पूनम सिन्हा को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में चुना। इन जोड़े ने लव सिन्हा और खुश सिन्हा जुड़वा बेटों को जन्म दिया। दो बेटों के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की एक एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो कई हिट मूवी दे चुकी हैं।

 

सनी लियोनी और डेनियल वेबर

Bollywood actress twins

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने जब अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा तो उन्होंने अपने पहले बच्चे निशा वेबर को गोद लेने का फैसला किया। बाद में, सनी लियोनी और डेनियल वेबर के जुड़वां बच्चे, एक लड़का और एक लड़की हुए। बता दें कि सनी और डेनियल ने बच्चों के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना था।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं अपने पति से उम्र में बहुत छोटी

कृष्णा अभिषेक और करिश्मा शाह

कृष्णा अभिषेक और करिश्मा शाह ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2013 में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद इस कपल को पैरेंट्स बनने में बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि इस कपल ने आईवीएफ के लिए करीबन 14 बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। अंत में, सरोगेसी के जरिए यह जोड़ा जुड़वां बच्चों रयान और कृष्णाग का पैरेंट बना।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।