5 रुपय का पुराना नोट बेच आप कमा सकते हैं हजारों, जानें कैसे

How Can I Sell 5 Rupees Note: इस आर्टिकल में जानें कैसे 5 रुपय का नोट आपको हजारों रुपए दिला सकता है। 
Updated:- 2022-08-17, 15:57 IST
image

Can I Sell 5 Rupees Note: कुछ लोगों को पुराने नोट इकट्ठा करना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पुराने नोट बेचकर आप ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं? 

आज हम आपको 5 रुपय के एक ऐसे नोट के बारे में बताएंगे जिसे खरीदने के लिए कुछ वेबसाइट हजारों और लाखों रुपय दे रही हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

कौन खरीदता है पुराने नोट

  • बहुत से लोगों को पुराने नोट इकट्ठा करना अच्छा लगता है। ऐसे में फिर चाहे नोट कितने भी महंगे क्यों ना मिले लोग उन्हें खरीद लेते हैं।
  • इसके अलावा बहुत से नोट ऐसे हैं जो अब बहुत कम लोगों के पास होते हैं। ऐसे में कुछ वेबसाइट इन नोट को खरीद लेती हैं। 
  • शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स जैसी कई कंपनियां रेयर नोट खरीदती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः  स्टेयर ग्रिल में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

कितने का बेचा जा रहा है 5 रुपए का नोट

  • बेचने के साथ बहुत से लोग रेयर पैसे खरीदते भी हैं। यही कारण है कि बहुत सारी वेबसाइट आपको रेयर पैसे बेचते नजर आ जाएंगी।
  • रेयर कॉइन सेल नाम की वेबसाइट पर 5 रुपए का नोट 1 लाख 50 हजार में बेचा जा रहा है। 
  • इस वेबसाइट पर और भी बहुत सारे रेयर नोट और सिक्के मौजूद हैं जो 6 हजार से लेकर लाखों तक के बेचे जा रहे हैं। (कपड़ों की देखभाल के लिए इन हैक्स के बारे में जरूर जानें)

इसे भी पढ़ेंः  घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच, अपनाएं ये उपाय

आप ऐसे बेचें पुराने नोट

  • कॉइन बाजार नाम की वेबसाइट पर आप अपने पुराने पैसे बेच सकते हैं। 
  • सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाकर ‘स्टोर मैनेजर’ पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आप वेबसाइट पर आसानी से नोट बेट सकते हैं। (ऑफिस ई-मेल भेजते समय इन एटीकेट्स का जरूर रखें ख्याल)

ओएलएक्स पर भी बेच सकते हैं नोट

  • सामान खरीदने और बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर भी आप रेयर पैसे बेच सकते हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले OLX.in पर जाकर विक्रेता के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • इसके बाद आप साइन करके अपने रेयर पैसे बेच सकते हैं। 
  • खरीदार आपसे खुद फोन कर जानकारी लेगा। 

5 रुपए का पुराना नोट आपको भी हजारों दिला सकता है। क्या आपके पास भी ऐसा कोई नोट या सिक्का है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Rare Coin Sale/Website

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।