घंटों रगड़ने के बाद भी Bedsheet से नहीं जा रहे Period Blood Stain, अपनाएं यह सस्ता देसी तरीका

Blood Stain Removing Tips: बेडशीट पर पीरियड ब्लड के दाग लगना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये दाग सूख जाते हैं, तो इन्हें हटाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसके लिए अक्सर लोग महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी बिस्तर पर हल्के लाल या भूरे निशान रह ही जाते हैं। घंटों रगड़ने से कपड़े के रेशे तो कमजोर हो जाते हैं, पर दाग पूरी तरह साफ नहीं होते। अब ऐसे में इन चादरों को हटाकर रख देते हैं क्योंकि बिछाने पर ये चादर खराब लगती है फिर चाहे वह नई बेडशीट ही क्यों न हो।
अगर आपके चादर पर लगा पीरियड का ब्लड हटाने का नाम नहीं ले रहा है, तो इस लेख में आज हम आपके लिए एक ऐसा सस्ता और देसी तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे आप बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के अपनी गंदी बेडशीट को फिर से नया जैसा चमका सकती हैं।
चादर पर लगे पीरियड ब्लड स्टेन को कैसे हटाएं?
- अगर बेडशीट पर खून का दाग सूख गया है और जिद्दी हो चुका है, तो फिटकरी का पेस्ट सबसे कारगर है।
- इसके लिए फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर में थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को सीधे दाग वाली जगह पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- आधे घंटे बाद हल्के हाथों से रगड़ें और ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों के लिए स्टोर रूम से निकाली हैं कॉटन की चादरें? सीधे ओढ़ने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
दूसरा तरीका- फिटकरी के पानी का इस्तेमाल
- अगर दाग बड़ा है, तो एक बाल्टी ठंडे पानी में दो बड़े चम्मच फिटकरी का पाउडर घोल लें।
- अब इस घोल में बेडशीट को कम से कम 1 घंटे के लिए भिगो दें।
- फिटकरी के पानी में भीगने के बाद, दाग वाले हिस्से पर थोड़ा सा साधारण साबुन लगाएं और ब्रश से हल्का साफ करें।
- आप देखेंगी कि दाग बिना मेहनत के गायब होने लगेगा।
चादर पर लगे खून के पुराने दाग को कैसै हटाएं?
- पुराने खून के दागों को हटाने के लिए आप फिटकरी और नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए दाग वाली जगह को थोड़ा गीला करें, उस पर फिटकरी का पाउडर और चुटकी भर नमक छिड़कें।
- अब इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद इसे साधारण डिटर्जेंट से धो लें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट की मेहनत में मिल सकते हैं चादर और तकिया के कवर एकदम चकाचक, बस करें 2 काम
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।