सिर्फ 15 मिनट की मेहनत में मिल सकते हैं चादर और तकिया के कवर एकदम चकाचक, बस करें 2 काम

Easy Tricks To Clean Bedsheet And Pillow Cover: रोजमर्रा के काम में घर की सफाई अक्सर एक चुनौती बन जाती है। खासकर जब बात साफ-सफाई के अलावा घर के बिस्तर यानी चादर और तकिया के कवर धुलने की बात हो। रोजाना इस्तेमाल होने वाली इन चीजों को अगर हफ्ते बाद साफ किया जाए, तो इस पर तेल, धूल-मिट्टी के साथ एक अजीब सी स्मेल आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए अक्सर मम्मियां हफ्ते में दो बार चादर जरूर बदलती है। हालांकि कई चादर और तकिया के कवर पर लगे दाग-धब्बे इतने जिद्दी हो जाते हैं कि इन्हें हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। काम को जल्दी निपटाने के लिए मुख्यतः अमूमन लोग बाजार में मिलने वाले स्टेन रिमूवर क्लीनर, पाउडर या स्प्रे खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के सिर्फ 15 मिनट की मेहनत में आप अपने चादर और तकिया के कवर को एकदम नए जैसा चमकदार बना लें। यकीनन यह लाइन पढ़ के आपको थोड़ी सा अजीब लग सकता है।
आपको बता दें कि आप कुछ बातों या फ्रिज में रखी चीजों का इस्तेमाल कर इन्हें चकाचक कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 15 मिनट की मेहनत में किस तरह बेडशीट और पिलो कवर को चमकदार बना सकती हैं।
चादर को साफ रखना क्यों है जरूरी?

जिस दिन बिस्तर पर साफ-सुथरी चादर बिछाते हैं, उस दिन न केवल पूरे कमरे का लुक बढ़ जाता है बल्कि एक अच्छी वाइब आती है। बिस्तर पर बैठने ही नहीं बल्कि सोने पर बेहतर नींद आती है। चादर पर जमे धूल के कण और बैक्टीरिया कई तरह की एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में समय-समय सफाई और इसे बदलना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब चादर बदलने की बात आती है, तो हम एक बार चेक करते हैं कि यह साफ दिख तो रही है। अगर हां, तो उसे बाद में बदलने के बारे में या धुलने के बारे में सोचते हैं। इसके पीछे का जो मुख्य कारण वह है कि इसे धुलने में अच्छा खासा समय लगता है।
इसे भी पढ़ें- Sketch Pen Stain Removing Hacks: बेडशीट पर बच्चों ने दिखा दी है अपनी कलाकारी, बिना मेहनत 5 रुपये के इस 1 घोल से करें साफ
चादर और तकिया कवर को साफ कैसे करें?

चादर को साफ करने के लिए आप नींबू के छिलके या रस के साथ टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आधी बाल्टी गुनगुना पानी लें। अब एक कटोरी में नींबू का रस लेकर इसमें टूथपेस्ट डालें। अब इन दोनों चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट और डिटर्जेंट को पानी में डालकर घोले। इस बात का खास ध्यान दें कि पेस्ट पानी के अनुसार बनाएं या मिलाएं। अब चादर को डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर रगड़ते हुए साफ कर पानी में धुले। इसके अलावा अगर चादर पर दाग लगे हैं, तो इस पेस्ट को स्टेन वाली जगह पर लगाएं।
दूसरा काम

चादर और तकिया के कवर को साफ करने के लिए आप विनेगर और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 3 ढक्कन विनेगर और 1 चम्मच नमक मिलाएं। अब इसके घुलने के बाद इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के बाद छोड़ें। इसके अलावा अगर चादर पर जिद्दी दाग नहीं तो घोल को पानी में मिलाकर डिटर्जेंट डालकर चादर को 10 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद निकालकर रगड़ते हुए साफ करें।
इसके अलावा तकिया के कवर को साफ करने के लिए आप दही के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दही को छानकर एक पतला घोल बनाएं। अब इसमें कवर को डालकर भिगो दें। कुछ देर के उपरांत निकालकर रगड़ते हुए साफ पानी में धुल कर फैलाएं।
इसे भी पढ़ें- हैवी चादर धोने में आती है परेशानी? अब बिना झंझट इन तरीकों से तुरंत कर सकती हैं क्लीन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- सफेद तकिया कवर को चमदकार बनाने के लिए क्या करें?
- गंदे हुए तकिया कवर को साफ करने के लिए दही के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।