बिना पानी के तकिया अब होगा साफ, ये 4 तरीके दूर करेंगे बदबू और गंदगी

How To Remove Odor From Pillows: बात जब कमरे और बिस्तर की डीप क्लीनिंग की आती है, तो हम चादर, तकिया कवर जरूरी बदलते हैं, लेकिन तकियों की सफाई को नजरअंदाज कर जाते हैं। सोते समय हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना, तेल और डेड स्किन तकिए की लेयर पर जम जाती है। इससे तकिए से अजीब सी गंध आने लगती है और कुछ दिनों के भीतर सफेद से इसका रंग पीला हो जाता है। कई लोग तकिया धोने के झंझट से बचने के लिए नई तकिया खरीदकर ले आते हैं। वहीं कुछ लोग इसके खराब होने के डर से उसे साफ नहीं करते, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना पानी इस्तेमाल किए भी आप अपने तकिए को बिल्कुल नया और खुशबूदार बना सकती हैं?
आज के इस लेख में हम आपको 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर तकिए की गंदगी और बदबू को चुटकियों में दूर कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

तकिया से आने वाली बदबू और गंदगी को कम या हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए
अपने तकिए पर 2 से 3 ढक्कन बेकिंग सोडा छिड़कें।
अब इसे करीब 30 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें। सोडा तकिए के अंदर मौजूद नमी और पसीने की गंध को सोख लेगा। समय पूरा होने के बाद साफ ब्रश की मदद से सोडे को झाड़ दें।
इसे भी पढ़ें- बालों से तकिए पर लग गए हैं तेल के निशान? ये तरीके दूर करेंगे समस्या
सप्ताह में एक बार दिखाएं धूप
अगर आपके तकिए से अजीब सी गंध आ रही है, तो उसे 3-4 घंटे के लिए तेज धूप में रख दें। सूरज की किरणें बैक्टीरिया को खत्म करने और नमी को सुखाने का काम करती है। धूप में रखने के बाद तकिया को हाथ से अच्छे से थपथपाएं, जिससे अंदर बैठी गंदगी बाहर निकलें।
एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल
कई बार तकिया को धूप में रखने के बाद भी बदबू आती है। ऐसे में एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा पानी और तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे पूरी तकिया पर स्प्रे करें। यह तरीका बदबू को हटाने में मददगार होता है।
वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

तकिए के कवर के ऊपर से दिखने वाली धूल तो झाड़ने से निकल जाती है, लेकिन अंदरूनी धूल के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। छोटे नोजल वाले वैक्यूम से तकिए के दोनों तरफ अच्छी तरह सफाई करें। यह धूल के महीन कणों और डस्ट माइट्स को खींच लेता है, जिससे एलर्जी का खतरा कम हो जाता है। यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें धूल से छींकें आती हैं।
इसे भी पढ़ें- ये 4 संकेत बताते हैं कि आपको अपना तकिया बदलने की जरूरत है
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।